सिवान:जिला समाहर्ता ने मंगलवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक में कई अहम निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में सभी अंचल अधिकारी और राजस्व कर्मचारी शामिल हुए। समाहर्ता ने अब तक के कार्यों पर असंतोष जताया। कार्य प्रणाली में तुरंत सुधार लाने को कहा।
भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। नागरिकों को ऑनलाइन खाता, दाखिल-खारिज आवेदन, भू नक्शा और जमाबंदी पंजी देखने में सुविधा हो, इसके लिए व्यवस्था सुधारने को कहा गया। दाखिल-खारिज आवेदन का निपटारा तेजी से करने का निर्देश दिया गया।
भूमिहीनों को वासगीत पर्चा देने में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अभियान बसेरा-2 के तहत वासविहीन परिवारों के गलत सर्वे पर छह राजस्वकर्मियों पर प्रपत्र “क” का प्रस्ताव देने का निर्देश दिया गया। तीन राजस्वकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सर्वे की जांच प्रखंड और अंचल के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों से कराने का निर्देश भी दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता सिवान, भूमि सुधार उप समाहर्ता सिवान सदर और महाराजगंज, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व शाखा सहित सभी अंचलों के अंचल अधिकारी और राजस्व कर्मचारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मौजूद रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment