Home

करवाई:झारखंड के विद्यालय में मध्यान भोजन में माड-भात देने पर,प्रधानाध्यापक हटाए गए

विनय,बिरनी

झारखंड(गिरिडीह)जिले के बिरनी प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलिडीह में मध्यान भोजन में माड़-भात दिए जाने का मामला मीडिया में आने के बाद विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। बीइओ अशोक कुमार ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार अम्बष्ट को शोकॉज कर स्पस्टीकरण मंगा है।प्रधानाध्यापक प्रशांत ने बताया कि बीते 21 दिसम्बर को मैं तीन दिनों का आकस्मिक अवकाश पर था एवं प्रभार विद्यालय के सहायक शिक्षक जयमंगल सिंह को दिया था। इसी दौरान विद्यालय का गैस खत्म हो गया जिसकी सूचना रसोइया ने मुझे फोन पर दिया मैंने तत्काल गैस एजेंसी को इसकी सूचना दिया ताकि समय पर गैस विद्यालय पहुंच जाए। परन्तु गैस पहुंचने में देरी हो गई एवं बच्चों को माड़-भात ही परोस दिया गया। वहीं दूसरी ओर जयमंगल सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापक ने मुझे प्रभार नहीं दिया था क्योंकि जिस दिन वह प्रभार दे रहे थे उस दिन मैं अवकाश पर था । प्रभार रेखा पाण्डे को दिया गया था। गैस आने में देरी हुई जिसके बाद उन्होंने बच्चों को माड-भात परोसने जो कहा। उस दौरान विद्यालय प्रबंधन के अध्यक्ष एवं संयोजिका भी मौजूद थे। इस संबंध में बीइओ अशोक कुमार कहते हैं कि विद्यालय सचिव को हटाने की चिट्ठी जारी कर दिया गया है इसके अलावा उन्हें स्पस्टीकरण मंगा गया है। कहा वह सचिव पद के लिए योग्य नहीं हैं । इसकी सूचना सम्बंधित लोगों के अलावा बीडीओ को भी इसकी सूचना दी गई है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago