Home

असमाजिक तत्वों पर कार्रवाई, 80 पार मतदाताओं का सत्यापन होगा

छपरा:आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी अमन समीर ने बैठक की। उन्होंने विधि व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को असामाजिक तत्वों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा गया। थाना प्रभारियों को सीसीए के तहत कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने वल्नरेबल एरिया की पहचान कर वहां के कारक तत्वों पर भी कार्रवाई करने को कहा। अर्द्धसैनिक बलों के ठहराव के लिए हर प्रखंड में 20-20 स्थल चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। इन स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का आकलन कर सूची देने को कहा गया।

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदान केंद्रवार कारण सहित रणनीति बनाने को कहा गया। मतदाता सूची में दर्ज 80 वर्ष से अधिक उम्र के सभी मतदाताओं का भौतिक सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उपनिर्वाचन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मौजूद रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी भी जुड़े।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

छपरा में अंगीठी की आग से दर्दनाक हादसा:एक ही परिवार के तीन मासूमों सहित एक महिला की हुई दर्दनाक मौत

छपरा:बिहार के छपरा में भीषण ठंड और शीतलहर के कारण परिवार के सभी सदस्य एक…

10 hours ago

बिहार के छपरा में निजी नर्सिंग होम संचालक सहित दो अन्य कर्मियों पर दुष्कर्म के बाद हत्या का लगा आरोप

रेलवे लाइन किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी रेल पुलिस छपरा:बिहार के…

10 hours ago

योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित

50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप छपरा:योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान…

11 hours ago

“टीचर ऑफ़ द मंथ” अवार्ड के लिए चयनित हुए बनियापुर के नवाचारी शिक्षक पिंटू रंजन

छपरा(बिहार)सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी में हिंदी विषय के शिक्षक…

11 hours ago

रटने की बजाय विषय की गहराई को समझना ही सच्ची शिक्षा: स्वामी अतिदेवानंद जी महाराज

छपरा:पढ़ाई केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित और चरित्रवान बनाने…

2 days ago

बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग

पटना:बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेल समाचार में बताया गया है की बिहार…

5 days ago