Home

ईद और रामनवमी पर गड़बड़ी करने वालों पर होगी कार्रवाई: एसडीपीओ राकेश रंजन

सीवान(बिहार)जिले के लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के मदारपुर स्थित किशनपुरा उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में शुक्रवार ईद और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई।बैठम में शामिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महाराजगंज राकेश रंजन ने बैठक में शामिल लोगों से दोनों समुदाय के जिम्मेदार लोगों से शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार को मनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के रामनवमी पर जुलूस नहीं निकाली जाएगी।इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी से अनुज्ञप्ति लेकर निकालना होगा।इसके साथ ही साथ डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।डीजे और अश्लील सांप्रदायिक तथा जाती सूचक गाना बजाने वालों के विरुद्ध पुलिस प्रशासन विधि सम्मत कार्रवाई करेगी।

उन्होंने कहा किसी भी समुदाय के द्वारा गड़बड़ी करने की कोशिश की गई या सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करता है तो उसके विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि त्यौहार आपसी सौहार्द मनाने वालों के साथ है तथा गड़बड़ी करने वालों खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।इसके साथ त्यौहार के स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस पदाधिकारी क्षेत्र में भ्रमनशील रहेंगे तथा चौक चौराहे पर दंडाधिकारी की तैनाती की जाएगी। उन्होने बैठक में शामिल लोगों से रामनवमी पर जुलूस निकालने वाले से रूट चार्ट की मांग की।बैठक में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार पांडे,बीडीओ सुशील कुमार,सीओ कुमारी नेहा मुखिया संघ अध्यक्ष रामकुमार सिंह, मुखिया वीरेंद्र साह, फिरोज आलम,समाज सेवी पप्पू सिंह,कौशलअली,रामनाथ साह,पूर्व उप प्रमुख टिंकू सिंह, बीजेपी मंडल अध्यक्षजितेंद्र सिंह, उमेश शर्मा ,मुखिया नंदकिशोर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago