Home

सरकारी आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को किया गया निलंबित

चिकित्सकीय निबंधन स्थाई रूप से रद्द करने की अनुशंसा

सरकार के संयुक्त सचिव ने की कार्यवाही

पटना : सरकारी आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में पटना नगर निगम के सहायक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ महेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। डॉ सिंह को 3 जनवरी को चिकित्सा पदाधिकारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पटना नगर निगम से स्थानांतरित करते हुए अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी किशनगंज के पद पर पदस्थापित किया गया था । 19 मार्च 2020 को सरकार के द्वारा पदस्थापित स्थान पर प्रभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया लेकिन उनके द्वारा आदेशों का पालन नहीं किया गया। नोबेल कोरोनावायरस के संक्रमण के वैश्विक आपदा से इस कठिन समय में राज्य सरकार संक्रमण की रोकथाम के लिए अथक प्रयास कर रही है। डॉक्टर सिंह के द्वारा प्रभार ग्रहण नहीं करने के कारण अन्य कार्यों सहित नोबेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम का प्रयास भी प्रभावित हुआ। स्थानांतरित स्थल पर प्रभार ग्रहण नहीं करना अनुशासनहीनता, कर्तव्यहीनता, विभागीय आदेश की अवहेलना करने आरोप में 25 मार्च 2020 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

चिकित्सकीय निबंधन रद्द करने की अनुशंसा:

स्वास्थ विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है ऐसे अनुशासनहीन व कर्तव्यहीन एवं स्वेच्छाचारी स्वभाव के चिकित्सक का चिकित्सकीय सेवा में बने रहने का कोई औचित्य नहीं रहने के कारण डॉ महेंद्र सिंह पदाधिकारी सह सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पटना नगर निगम (निलंबित) का चिकित्सकीय निबंधन स्थाई रूप से रद्द करने की अनुशंसा बिहार चिकित्सा निबंधन परिषद से की गई है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago