Categories: Home

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने लिया कोविड-19 टीकाकरण का दूसरा डोज

  • कोविड-19 टीकाकरण के बिल्कुल सुरक्षित होने की दी जानकारी
  • जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मियों को दिया जा रहा है टीकाकरण का दूसरा डोज
  • जल्द होगी टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत

पूर्णिया(बिहार)जिले में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दोनों चरण पूरी तत्परता से चलाए जा रहे हैं। प्रथम चरण में शामिल सभी स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण का दूसरा डोज जबकि दूसरे चरण में शामिल सभी फ्रंट लाइन कर्मियों को टीकाकरण का पहला डोज लगाया जा रहा है। सोमवार को सदर अस्पताल के टीकाकरण स्थल पर जिला अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (एसीएमओ) डॉ. एस. के. वर्मा ने अन्य मुख्य चिकित्सकों के साथ टीकाकरण का दूसरा डोज लिया। टीकाकरण के पश्चात उन्होंने कहा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगाया जा रहा टीका बिल्कुल सुरक्षित है। इसके दोनों डोज को मैंने सफलता पूर्वक लिया है और अन्य कर्मियों द्वारा भी इसे सफलता पूर्वक लगवाया जा रहा है। किसी भी व्यक्ति को टीका से किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। इसलिए सभी पंजीकृत लोगों को दी जा रही टीका अवश्य लगवानी चाहिए। डॉ. वर्मा के साथ अन्य चिकित्सकों जिनमें डॉ. विकास कुमार, डॉ.अजय कुमार सिन्हा आदि ने भी टीकाकरण का दूसरा डोज सदर अस्पताल टीकाकरण स्थल में लगवाया।

नहीं हुई किसी तरह की समस्या :
कोविड-19 टीकाकरण का दूसरा डोज लेने के बाद एसीएमओ डॉ. वर्मा ने बताया कि टीकाकरण लगवाने के बाद हमें किसी तरह की अन्य परेशानी नहीं हुई। टीकाकरण के बाद 30 मिनट तक सभी को टीकाकरण स्थल पर विशेष चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाता है। किसी प्रकार की समस्या दिखने पर तत्काल उसकी जांच करते हुए उन्हें जरूरी व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है। जिले में अभी तक किसी भी व्यक्ति को टीकाकरण के बाद किसी प्रकार की समस्या की शिकायत नहीं मिली है जो टीकाकरण के बिल्कुल सुरक्षित होने को जाहिर करता है।

दूसरे डोज के लिए बढ़ रहा कर्मियों का भरोसा :
टीकाकरण के दूसरे डोज के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के भरोसे में वृद्धि हुई है। जहां पहला डोज लेने से पूर्व उनमें हिचकिचाहट हो रही थी वहीं अब दूसरे डोज लेने के लिए उनकी संख्या में इजाफा हो रहा है। दो दिन लगाए गए टीकाकरण के दूसरे डोज में अबतक 1032 स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया है। इसमें सदर अस्पताल में 203, धमदाहा में 100, बनबनखी में 49, रुपौली में 59, कसबा में 60, भवानीपुर में 120, जलालगढ़ में 65, डगरुआ में 108 तथा मैक्स-7 में 268 लोगों द्वारा टीकाकरण का दूसरा डोज लगवाया जा चुका है। जिले में 11 हजार 640 लोगों को कोविड-19 टीका का पहला डोज मिला है जिन्हें दूसरा डोज लगवाया जा रहा है।

जल्द होगी टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत :
कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण की भी शुरुआत जल्द शुरू होगी। टीकाकरण के तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के साथ ही गंभीर रूप से पीड़ित बीमार व्यक्तियों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए भी पूर्व में सभी संभावित लोगों की सूची तैयार की जाएगी। लोगों के टीकाकरण के लिए विशेष टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे। सभी पंजीकृत लोगों को उसके तय समय की सूचना मोबाइल पर अन्य चरण की भांति ही भेजी जाएगी।

टीकाकरण के बाद भी इन मानकों का रखें ध्यान :

  • हमेशा दो गज की शारीरिक दूरी का ख्याल रखें
  • मास्क का नियमित रूप से उपयोग करें।
  • साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें।
  • बाहरी खाना खाने से परहेज करें।
  • घर से बाहर निकलने पर निश्चित रूप से सैनिटाइजर साथ रखें।
  • भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago