सीवान (बिहार)जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में मंगलवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य मुख्यालय डॉ प्रमेश्वर प्रसाद ने मंगलवार को औचक रूप से निरीक्षण किया।उन्होंने अस्पताल के प्रसव कक्ष,नवजात शिशु सुरक्षा कॉर्नर आउट डोर,दवा भंडार,चिकित्सक कक्ष,उपस्थिति पंजी,दवा वितरण काउंटर,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कक्ष ,लैब तथा टीकाकरण कक्ष का गहन जांच किया ।उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश भी दिया । चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मियों के कमी पर अपर निदेशक डॉ श्री प्रसाद ने कहा कि सभी व्यवस्था अविलंब सुधार किया जायेगा।चिकित्सकों की कमी को भी दूर करने का प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर बी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रमेन्द्र कुमार सिंह,स्वास्थ्य प्रबंधक अनूप कुमार ठाकुर,मलेरिया कार्यकर्ता उपेंद्र कुमार सिंह,एकाउंटेंट बी के प्रसाद,प्रधान सहायक अंबुज श्रीवास्तव,भंडारपाल गौरव कुमार आदि उपस्थित थे ।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment