जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में भी कार्यकर्ताओं से मिले मनीष वर्मा
बक्सर के राजपुर विधानसभा क्षेत्र में भी कार्यकर्ता संवाद में कार्यकर्ताओं को मनीष वर्मा ने किया संबोधित
पटना/भोजपुर/बक्सर,
JDU के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा चुनावी कार्यक्रम के दौरान भोजपुर और बक्सर जिले का दौरा किया।इस दौरान वो भोजपुर जिले के संदेश विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी राधा चरण सेठ के चुनाव कार्यालय में NDA के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एक जुट होकर NDA गठबंधन की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा नीतीश कुमार जी दशक से बिहार की सेवा कर रहे हैं, ये सब आपकी मेहनत से ही संभव हुआ है। इस कार्यक्रम में JDU के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, कामेश्वर कुशवाहा, प्रिंस बजरंगी, अभिषेक कुशवाहा, लाल बहादुर महतो सहित गठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
संदेश विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद मनीष वर्मा जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में कई जगह कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की। यहां भी उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की।इस कार्यक्रम में रमाकांत सिंह, सुनील कुमार, वीरेंद्र सिंह, गुरुशरण चौधरी सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए। इसके बाद वो युवा जेडीयू के प्रदेश सचिव हिमराज सिंह के नयका टोला स्थित आवासीय कार्यालय पहुंच कर पार्टी के कई कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात किया।
मनीष वर्मा भोजपुर जिले में अपने कार्यक्रम ख़त्म करने के बाद बक्सर के राजपुर विधानसभा क्षेत्र में भी गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया । यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, सरकार तो हमारी बन रही है लेकिन हमे इस बार रिकॉर्ड बहुमत के साथ सरकार बनानी है। इसमें आपलोगों की बड़ी भूमिका है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment