भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र में सरकार के किसान को हर सुविधा से लैस करने तथा कृषि को उन्नत बनाने के महत्वकांक्षी योजना को लागू कराने के उद्देश्य से डीएम के निर्देश पर बुधवार को एडीएम जावेद अंसारी ने प्रखंड कार्यालय पहुंच कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को कृषि कार्य के लिए मिलने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ पर बीडीओ डॉ. कुंदन,प्रखंड कृषि पदाधिकारी बीरेंद्र मांझी,कृषि फीडर की स्थिति विद्युत विभाग के कनिय अभियंता नदीम हसन सहित,बीपीआरओ परवीन कुमार अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत जानकारी ली ।
एडीएम श्री अंसारी ने अधिकारियों के साथ ब्रह्मस्थान गांव पहुंच धान की रोपनी से आच्छादित खेत एवं फसल का निरीक्षण किया । वहीं दिलसादपुर गांव पहुंच कृषि फीडर की जानकारी ली । मुंदीपुर में नहर का जायजा लिया तथा रामपुर लौवा गांव में वर्षों से बंद पड़ा राजकीय नल कूप का जांच किया ।प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित उन्नति खाद बीज भंडार के दुकान का जांच किया तथा किसानों को 266 रुपया 50 पैसा के दर से यूरिया देने का निर्देश दिया ।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment