Home

मसरख में धार्मिक तनाव पैदा करने की कोशिश को प्रशासन ने किया नाकाम,प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई में जुटा पुलिस

सारण(छपरा)मशरक थाना को सूचना प्राप्त हुई कि मशरक थानान्तर्गत ग्राम सोनौली में मंगरा घाट स्थित कब्रगाह का दरवाजा कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया है एवं कब्रगाह की दीवार पर अन्य समुदाय के धार्मिक नारे एवं चित्र बना दिये गये हैं। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक, सारण क्षेत्र, छपरा, जिलाधिकारी, सारण एवं पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा मशरक थानाध्यक्ष को कांड दर्ज करने एवं एक विशेष टीम बनाकर असामाजिक तत्वों की चिन्हित कर अग्रतर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। विवादित धार्मिक नारे एवं चित्र को हटा दिया गया है। वर्त्तमान में स्थिति सामान्य है।इसको लेकर डीआईजी,डीएम और एसपी सारण ने घटना स्थल का दौरा कर थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिया तथा स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 months ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago