भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी साघर सुल्तानपुर पंचायत के वार्ड छह में सरकारी जमीन पर बेढ़ी, पलानी, नाद, खूंटा, दुकान, मकान, शौचालय, नाला आदि बनाकर गांव के चौबीस लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इसे अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए साघर सुल्तानपुर गांव के कोरानुद्दीन अहमद द्वारा दायर किए गए अतिक्रमण वाद पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के आदेश पर रविवार को सीओ रणधीर कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण खाली करने की कार्रवाई करने की तिथि निर्धारित की गई थी। सीओ ने मौजा साघर सुल्तानपुर के वार्ड संख्या छह के जैनब बीबी, वजीर मियां, भुवन मियां व डोमा साह के घर के सामने बिजली के पोल पर शनिवार को नोटिस चिपकाया गया था। घर टूटने से बेघर होने के भय से महिलाओं ने प्रशासन से घर को नहीं तोड़ने तथा उनलोगों द्वारा अतिक्रमण हटा लेने के लिए समय की मांग करने पर प्रशासन ने मानवता के आधार पर मकान तोड़ने की कार्रवाई नहीं की। थानाध्यक्ष संजीव कुमार से ग्रामीणों ने घर नहीं तोड़ने की विनती की। ग्रामीणों की तरफ से स्थानीय मुखिया सुभाष सिंह ने समस्या को सुलझाने का आश्वासन दिया। इसे लेकर ग्रामीणों ने सीओ को आवेदन दिया। सीओ ने उन्हें निर्धारित अवधि में अतिक्रमण को खाली कर लेने की हिदायत दी। उन्होंने कहा ऐसा नहीं करने सभी मकान को तोड़कर सरकारी जमीन को खाली करने की कार्रवाई दुबारा की जाएगी। मौके पर मुखिया सुभाष सिंह, सीओ रणधीर कुमार, थानाध्यक्ष संजीव कुमार, पीएसआई रवि कुमार, रजनी कुमारी, चांदनी कुमारी, पुलिस बल व अन्य कर्मी थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment