पकड़ीदयाल(बिहार)जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पकड़ीदयाल थाना में बैठक कर होली पर्व की तैयारियों की समीक्षा की। अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। छोटी से छोटी घटना पर तुरंत कार्रवाई होगी। पुलिस अफसरों को आसूचना तंत्र मजबूत रखने को कहा गया। किसी भी सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया गया। असामाजिक तत्वों और हुड़दंगियों को चिन्हित कर कार्रवाई होगी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर बिना जांच के कोई पोस्ट फॉरवर्ड करने पर भी जिम्मेदारी तय होगी। ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। लाउडस्पीकर पर द्विअर्थी और अश्लील गाने बजाने पर भी रोक रहेगी। समाज पर गलत प्रभाव डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
लकड़ी नवीगंज(सीवान)जिला के लकड़ी नवीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो चोरों…
सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में महागठबंधन समर्थित…
बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…
सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…
मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…
महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…
Leave a Comment