Home

गोद लेने की प्रक्रिया पूरी, दंपत्ति को मिला नन्हा बेटा

छपरा:जीवन की भागदौड़ में संतान की चाह रखने वाले एक दंपत्ति के लिए शनिवार का दिन खास रहा। सारण जिला प्रशासन ने एक बालक को गोद लेने की प्रक्रिया पूरी की। जिलाधिकारी अमन समीर ने अपने कार्यालय में बालक को उसके दत्तक माता-पिता को सौंपा। प्रक्रिया पूरी होते ही बच्चा नए माता-पिता को सौंप दिया गया। इस मौके पर दंपत्ति भावुक हो गए। उन्होंने जिला प्रशासन का आभार जताया।

दंपत्ति ने कारा के वेब पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जिलाधिकारी अमन समीर ने फाइनल एडॉप्शन की प्रक्रिया पूरी की। यह प्रक्रिया समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान, सारण के माध्यम से की गई। संस्थान में देखरेख और सुरक्षा के साथ बच्चों का पालन-पोषण किया जाता है।

इस मौके पर प्रभारी सहायक निदेशक राहुल कुमार, बाल संरक्षण पदाधिकारी पंकज प्रसाद, समन्वयक कहकशा रसीद और दीपांशु राज मौजूद रहे।

बच्चा गोद लेने के लिए कुछ नियम तय हैं। दंपत्ति की शारीरिक और मानसिक स्थिति ठीक होनी चाहिए। कम से कम दो साल का स्थिर वैवाहिक जीवन जरूरी है। दोनों की सहमति अनिवार्य है। अलग-अलग उम्र के दंपत्ति के लिए अलग उम्र के बच्चे की पात्रता तय है। इसके लिए केंद्रीय दत्तकग्रहण संसाधन प्राधिकरण की वेबसाइट carings.wcd.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होता है। जांच के बाद पात्र दंपत्ति को बच्चा सौंपा जाता है।

एकल पुरुष केवल लड़का गोद ले सकता है। एकल महिला लड़का और लड़की दोनों को गोद ले सकती है। दो संतान वाले दंपत्ति सामान्य बालक को गोद नहीं ले सकते। वे केवल विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को ही गोद ले सकते हैं। देश में किसी अन्य माध्यम से बच्चा गोद लेना या देना कानूनन अपराध है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 week ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

2 weeks ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

3 weeks ago

पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित जूनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप के छपरा की दो बेटियां हुई शामिल

छपरा(बिहार)पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित (बालक एवं बालिका वर्ग) 29वीं जूनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप…

3 weeks ago

छपरा के बाल वैज्ञानिक आशीष और प्रियंका ने राज्य स्तर पर बनाई पहचान, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने किया सम्मानित

छपरा(बिहार)जहां आज के दौर में अधिकांश छात्र- छात्राएं पढ़ाई को केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित…

3 weeks ago