Home

मत्स्य किसान दिवस पर किसानों के बीच उन्नत प्रजाति के झींगा मछली का प्रॉन वितरित

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्यालय अवस्थित कृषि विज्ञान केंद्र भगवानपुर हाट,सीवान के परिसर में गुरुवार को मत्स्य किसान दिवस पर मीठे या फ्रेस पानी में उत्पादन हेतु उन्नत प्रजाति के झींगा का प्रॉन वितरित किया गया।कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ.जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि निक्रा प्रोजेक्ट के तहत प्रखंड के चयनित तीन गांव मीरजुमला,शंकरपुर और महमदपुर के 15 मत्स्य उत्पादक किसान को दिया गया।उन्होंने बताया कि किसान परम्परागत खेती करता है ,यह उससे से कुछ हट कर करने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके लिए केंद्र सरकार की निक्रा प्रोजेक्ट तहत कार्य किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि उन्नत प्रजाति के झींगा के उत्पादन होने की किसानों के आमदनी बढ़ेगी और स्थानीय बाजार को नई मछली उपलब्ध होगी।वही मत्स्य वैज्ञानिक डॉ.पवन कुमार शर्मा ने बताया कि देशी मछलियों के उत्पादन के साथ उन्नत प्रजाति के झींगा का किसान उत्पादन करते है तो उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा इन्हें देशी कार्प मछलियों के साथ ही साथ उत्पादन कर सकते है।इसके लिए अलग कुछ करने की आवश्यकता नहीं है।अब जिले में मछली के क्षेत्र में एक और प्रजाति का स्वाद आपके थाली मिलेगी।इसको लेकर कृषि विज्ञान केंद्र के मत्स्य वैज्ञानिक प्रयास करना शुरू कर दिए है।इस मौके प्रगतिशील किसान शिवप्रसाद सहनी ने बताया कि उन्नत प्रजाति का झींगा अपने इलाके में उत्पादन होती है तो जिले के किसानों को एक अलग पहचान बनेगा।इस मौके पर कृषि अभियंता कृष्ण बहादुर छेत्री,डॉ.कन्हैया लाल रैगर,सरिता कुमारी,किसान हिरा सहनी, नंद कुमार,राजेश साह,बिरेंद्र साह,चंद्रमा सहनी,हेमनारायण यादव सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

कृषि विज्ञान केंद्र से किसान धान का बिचड़ा लेकर अपने खेतों में लगाए

कृषि विज्ञान केंद्र भगवानपुर हाट, सीवान के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ.जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र से कल तक केवल किसानों को बीज उपलब्ध कराई जाती थी।लेकिन अब किसानों को खरीफ फसल में धान का तैयार बिचड़ा उपलब्ध कराई जा रही है।जिन किसानों को धान का बिचड़ा चाहिए वे केंद्र में पहुंच कर ले सकते है।जिसमे सबौर समृद्धि प्रभेद के धान का बिचड़ा उपलब्ध है।यह धान 130 से 140 दिनों में तैयार होती है।इसके लिए निचला तथा मध्य भूमि उपयुक्त है।

प्रयोग के तौर पर बरसाती प्याज की होगी क्षेत्र में खेती

कृषि विज्ञान केंद्र भगवानपुर हाट, सीवान क्षेत्र के किसानों को समृद्ध और खुशहाल बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।इस प्रयास के तहत केंद्र सरकार की निक्रा प्रोजेक्ट के तहत प्रयोग के तौर पर खरीद सीजन में बरसाती प्याज की खेती की जाएगी।इसके लिए एनएचआरडीएफ के तरफ से बीज उपलब्ध करा दिया गया है।जिसको प्रयोग के तौर निक्रा प्रोजेक्ट के तहत चयनित गांव के किसानों के खेत में लगाया जाएगा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago