Home

अमीन के 1767 पदों पर भर्ती का विज्ञापन रद्द,पटना हाईकोर्ट ने दोबारा बहाली का दिया निर्देश

पटना बिहार

पटना हाईकोर्ट ने अमीन पद के 1767 पदों के लिए प्रकाशित विज्ञापन को रद्द करते हुए दोबारा तीन माह के अंदर सरकार को बहाली करने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पीबी बजनथ्री की एकलपीठ ने राम बाबू आजाद एवं अन्य की ओर से दायर अर्जी पर सुनवाई के बाद अमीन पद के विज्ञापन को रद्द कर दिया।

गौरतलब है कि बीते वर्ष जनवरी में 1767 अमीन की बहाली के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। कोर्ट को बताया कि अमीन पद पर बहाली के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पदों के प्रावधानों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कोर्ट को बताया कि बिहार अमीन कैडर रूल के तहत उम्मीदवार को इंटर के साथ अमानत की डिग्री या आईटीआई की ओर से सर्वेयर की डिग्री होना अनिवार्य है, जबकि राज्य सरकार के राजस्व विभाग की ओर से जारी विज्ञापन में शैक्षणिक योग्यता इंटर उत्तीर्ण होना ही रखा गया है, जिसके बाद 91 उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर कर प्रकाशित विज्ञापन को चुनौती दी। 

कोर्ट ने सभी पक्षों की ओर से पेश दलील को सुनने के बाद प्रकाशित विज्ञापन को रद्द करते हुए राज्य सरकार को तीन माह के भीतर कानूनी प्रावधानों के तहत नए सिरे से विज्ञापन प्रकाशित कर बहाली प्रक्रिया को पूरा करने का आदेश दिया है।

NagmaniSharma

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago