Categories: Home

कोविड -19 टीका लेने के बाद योद्धाओं ने कहा- पूरी तरह से सुरक्षित और असरदार है टीका

• प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ रफत हुसैन ने दूसरे दिन निर्भीक होकर लिया “जिन्दगी का डोज”
• किशनगंज जिले के 05 केन्द्रों पर हुआ कोविड-19 का टीकाकरण

किशनगंज(बिहार)जिले में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के खिलाफ शुरू टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन सोमवार को जिले के 05 केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया गया। दूसरे दिन जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ रफत हुसैन भी “जिन्दगी का डोज” यानि कोविड का टीका लेने के लिए सदर अस्पताल स्थित टीकाकरण स्थल पर उत्साह के साथ पहुंचे और टीका लिया। प्रत्येक केंद्रों पर एक दिन में सौ-सौ कर्मियों को टीकाकृत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रत्येक टीकाकरण सत्र पर पांच-पांच कर्मियों को लगाया गया है। चुनाव बूथ के तर्ज पर टीकाकरण स्थल पर कार्य किया जा रहा है। पंजीकृत लाभार्थियों को हीं टीका दिया जा रहा है। सभी टीकाकरण केंद्रों पर लाभार्थियों को आब्जर्वेशन रूम में बिठाया गया। वैक्सीनेशन के बाद उसका कोई साइड इफेक्ट तो नहीं हो रहा, लाभार्थी को कैसा महसूस हो रहा, चक्कर या उल्टी आदि की शिकायत तो नहीं आदि का अवलोकन करने के लिए उन्हें केंद्र के आब्जर्वेशन केंद्र पर रखा गया । उन्हें आधा घंटा देखने के बाद घर जाने दिया गया। टीकाकरण के लिए सत्र स्थल का निर्धारण निर्वाचन बूथ के अनुसार ही किया गया है। सत्र स्थल पर 3 कक्ष उपलब्ध हैं , पहला कक्ष लाभार्थियों को टीका लेने के लिए वेटिंग एरिया, दूसरा कक्ष टीकाकरण के लिए एवं तीसरा कक्ष टीकाकरण के पश्चात 30 मिनट तक लाभार्थी की निगरानी के लिए| ऑब्जर्वेशन रूम में पर्याप्त संख्या में बेड एवं कुर्सी की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गयी है। जिले में प्रथम दिन शनिवार को 500 के लक्ष्य के विरूद्ध 302 लोगों ने टीका लिया ।
टीका पूर्ण सुरक्षित और असरदार है, आप लगवाएं टीका:
डब्लू एच ओ के एस एम् ओ डॉ अमित राव ने प्रथम दिन ही टीका लगवा लिया था और वे बताते कि मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। कोई परेशानी नहीं है। सामान्य इंजेक्शन की तरह ही यह टीका भी है। मैं सभी से अपील करना चाहूँगा की अपनी बारी आने पर आप सभी भी टीका लगवाएं एवं अपने को कोरोना से सुरक्षित करें।

सप्ताह में चार दिन होगा कोविड टीकाकरण:
सिविल सर्जन डॉ. श्री नंदन ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण प्रतिदिन नहीं किया जायेगा। सप्ताह में चार दिन यानि सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को ही स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जायेगा। अगर इस दिन भी कोई सरकारी अवकाश होता है तो टीकाकरण नहीं किया जायेगा।

टीके की दो खुराक हैं जरूरी :
सिविल सर्जन डॉ. श्री नंदन ने बताया कि कोरोना टीकाकरण का दूसरा डोज 28 दिनों के अंदर ही दोहराया जायेगा। जिन चयनित लाभार्थी को टीकाकरण के लिए कोविशील्ड का टीका दिया जायेगा उन्हें दूसरे डोज में कोविशील्ड वैक्सीन ही दी जायेगी। वहीं यदि किसी चयनित लाभार्थी को कोवैक्सीन दी गयी तो उसे कोवैक्सीन की ही दूसरी डोज दी जाएगी । कोविशील्ड के प्रत्येक वाइल में 10 डोज हैं | यानी इसके एक वाइल से 10 लोगों को टीकाकृत किया जा सकेगा। जबकि कोवैक्सीन वाइल में 20 डोज हैं।

निर्भीक होकर कराएं टीकाकरण:
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. रफत हुसैन ने टीका लेने की बाद बताया कि वैक्सीन को लेकर मन में किसी तरह का भ्रम नहीं पालें एवं अफवाहों से दूर रहें। क्योंकि, वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसलिए, निर्भीक होकर सभी लोग वैक्सीनेशन कराएं। वैक्सीनेशन के दौरान सुरक्षा के हर मापदंडों का ख्याल रखा जा रहा है। ताकि, लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इसके अलावा वैक्सीनेशन सेंटर पर सुरक्षा के मद्देनजर भी पुख्ता इंतजाम हैं एवं कोविड-19 के गाइडलाइन का हर हाल में पालन सुनिश्चित रूप से कराया जा रहा है।कोरोना से बचने के लिए जिन नियमों का पालन हम अभी कर रहे हैं, (जैसे- मास्क पहनना, छह फीट की सुरक्षित शारीरिक दूरी रखना और हाथ धोना), वैक्सीन लगने के बाद भी उन नियमों का पालन करते रहना जरूरी है। तभी वायरस से आप बचे रह सकते हैं

अब सुरक्षा के साथ करेंगे अपना काम:

जिले में कोविड का प्रथम टीका लेने वाली सदर अस्पताल की सफाई कर्मी बेला देवी ने कहा कि कोविड के दौरान हर दिन अस्पताल आना होता था। कोविड के समय में जब अस्पताल आती थी तो मुझे अपने परिवार के लिए चिंता होती थी। उन्होंने बताया कि बहुत खुशी हो रही है। टीका लगने के बाद कोई दिक्कत नहीं हुई है। एकदम सामान्य हूं। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई है। अब मुझे सुरक्षा कवच मिल गया है। सुरक्षा के साथ और बेहतर तरीके से अपने कर्तव्यों को निभाऊंगी। और दूसरो को भी टीका लेने के लिए प्रेरित करुँगी |
इन केंद्रों पर हो रहा है टीकाकरण:
• सदर अस्पताल ,किशनगंज
• सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ठाकुरगंज
• सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहादुरगंज
• सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पोठिया
• माता गुजरी मेडिकल कॉलेज , किशनगंज

प्रत्येक टीकाकरण केंद्र पर इस तरह किया गया है टीम का गठन:
• सुरक्षाकर्मी (वैक्सीनेशन पदाधिकारी-1): भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने के लिए
• सत्यापनकर्ता (वैक्सीनेशन पदाधिकारी-2): लाभार्थियों को सत्यापित करना चुनाव बूथ अनुसार
• टीकाकर्मी (वैक्सीनेटर पदाधिकारी-1): लाभार्थी का टीकाकरण करना
• सहयोगकर्मी/ उत्प्रेरक (वैक्सीनेशन पदाधिकारी-3) टीकाकर्मी को सहयोग देना, टीकाकरण के पश्चात् 30 मिनट तक लाभार्थी का अवलोकन करना
• सहयोगकर्मी/ उत्प्रेरक (वैक्सीनेशन पदाधिकारी-4) टीकाकर्मी को सहयोग देना, टीकाकरण के पश्चात् 30 मिनट तक लाभार्थी का अवलोकन करना

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago