हाजीपुर(वैशाली)बिहार वैश्य समाज के सदस्यों ने सोमवार को वैशाली के जिलाधिकारी के साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि रविवार को जिला पार्षद आशुतोष दीपू पर हुए जानलेवा हमले के आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाय।
बिहार वैश्य समाज के अध्यक्ष राजन कुमार साह उर्फ राजन कुन्द्रा के नेतृत्व में वैश्य समाज के दर्जनों सदस्य ने वैशाली डीएम, एसपी एवं एसडीओ से मिलकर उनको आवदेन सौंपा।
आवेदन में कहा गया है कि आशुतोष कुमार दीपू जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव में मात्र एक वोट से चुनाव हार गए थे। जिला पार्षद को जल्द से जल्द प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग की गई है। मालूम हो कि रविवार की रात में सराय के इमादपुर गांव में एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए आशुतोष दीपू गए थे, उसी दौरान इनपर कुछ आसामजिक तत्व ने जानलेवा हमला बोल दिया जिसमें उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया पर जिला पार्षद बाल बाल बच गए। ज्ञापन सौंपने वालों में वैश्य समाज के अध्यक्ष राजन कुमार साह उर्फ राजन कुन्द्रा के अलावा सचिव कृष्ण कुमार आज़ाद, उपाध्यक्ष कृष्ण भगवान सोनी एवं राजीव रंजन, संयुक्त सचिव अभिमन्यु साह के साथ ही साथ दर्जनों वैश्य समाज के लोग मौके पर उपस्थित थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment