Categories: Home

राज्य में बढ़ते अपराध के खिलाफ बनियापुर में कैंडिल कर अपराधियों पर करवाई की मांग की

सारण(बिहार) राज्य में बढ़ते आपराधिक घटनाओं के विरोध में बनियापुर में शांतिपूर्ण कैंडिल मार्च किया।महात्मा बुद्ध की सत्य अहिंसा ज्ञान की धरती बिहार में बढ़ रहे हत्या, बलात्कर और शोषण के विरोध में बुद्धिजीवी,समाजवादी,अम्बेडकरवादी संगठनों का संयुक्त संगठन “जन सुरक्षा मंच” के तत्वाधान में बनियापुर प्रखंड मुख्यालय बाजार में सैकड़ों लोगों ने शांतिपूर्ण कैंडिल मार्च निकाला।बीते एक सप्ताह पूर्व मुजफ्फरपुर में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष रोजोनीत जॉन पासवान एवं पटना में इंडिगो के मैनेजर रूपेश सिंह की निर्मम हत्या ने मानवता को कलंकित तो किया ही साथ ही साथ समाज सरकार और प्रशासन के चरित्र पर भी प्रश्न खड़ा कर गया।

प्रतिदिन सूबे से हत्या बलात्कार और अपराध की खबरे समाचार पत्रों के माध्यमो से प्राप्त हो रही है। जिसका पूरे बिहार में घोर विरोध हो रहा है। रोजोनीत जॉन एवं रूपेश सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी एवं फाँसी की सजा की मांग किया गया।शांतिपूर्ण विरोध कैंडिल मार्च के संयुक्त संगठन में “माँ सावित्री बाई फुले शिक्षण संस्थान” के प्रभु प्रियदर्शी, “भारत एकता मिशन” के नबी अहमद व बिकेश बौद्ध,”भीम आर्मी” से चन्दन कुमार व रोहन कुमार ” बामसेफ मूलनिवासी संघ” से ब्यास माझी अधिवक्ता,अम्बेडक़रवादी गोविंद कुमार अभियंता,अभिनाश,अजय राम,श्रीभगवान,अवध कुमार,उपेंद्र चौधरी सोहैल खान,काशी नाथ महतो,मुहम्मद सुफियान,मिथलेश चौधरी,राजा शिक्षक फिरोज एवं “जन सुरक्षा मंच” के संयोजक बिक्रम चौधरी पत्रकार के साथ सैकड़ों के तादाद मे शांतिपूर्ण कैंडल मार्च मे लोगों ने भाग लिया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

बिहार में राजद की बनेगी सरकार : मुरारी दास त्यागी

अयोध्या : बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद की सरकार बनेगी। सरकार बनने…

2 days ago

जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में माघर विद्यालय की छात्राओं नें परचम लहराय

भगवानपुर हाट(सीवान)जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेल- कुद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय सीवान…

3 days ago

लकड़ी नवीगंज पुलिस की कार्रवाई से शराब के धंधेबाजों में दहशत

लकड़ी नवीगंज(सीवान)थाना क्षेत्र के कपड़ीपुर मुसहर टोली में थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में…

3 days ago

सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के सुघरी स्थित राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज सुघरी में गुरुवार को केंद्रीय…

3 days ago

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजनफर अब्बास उर्फ़ नन्हें खां के चेहल्लुम में शामिल हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मास्थान निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजनफर अब्बास उर्फ़ नन्हें खां के…

2 weeks ago

राजश्री डेयरी के प्रथम वर्षगांठ पर पशुपालकों के बीच जार का वितरण

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के महमदपुर गांव स्थित राजश्री डेयरी प्रोडक्ट के पहले वर्षगांठ पर पशुपालकों…

2 weeks ago