Home

पंजाब के कृषि स्नातक के छात्र प्रशिक्षण के लिए सीवान पहुंचे

भगवानपुर हाट(सीवान)पंजाब के कृषि स्नातक के छात्र प्रशिक्षण के लिए सीवान जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय में स्थित फार्मरफेस एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट में 30 दिवसीय एग्रो इंडस्ट्रियल अटैचमेंट प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण के लिए पहुंचे है।इन कृषि स्नातक के छात्रों को प्रशिक्षण शुरू किया गया है। जिसमे बीएससी (ऑनर्स) – एग्रीकल्चर जालंधर और पंजाब के छात्र शामिल है। जिसके अंतर्गत उन्हें कृषि में नवीनतम शोध, जैविक खेती, किसानों की स्थानीय समस्या, कृषि में रोजगार के अवसर, कृषि बाजार, मृदा रहित कृषि, किसानों को वैज्ञानिक सहयोग, फसल प्रबंधन, मृदा जांच और अनुबंध कृषि, इत्यादि के विषय पर प्रशिक्षण फार्मरफेस के कृषि विशेषज्ञ द्वारा दिया जा रहा है।

जिसमे जालंधर, पंजाब के छात्र अलोक कुमार, गौतम कुमार और आशुतोष बेहेरा को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। फार्मरफेस के प्रमुख प्रबंध निदेशक श्री मोहन मुरारी सिंह ने बताया की इस प्रकार के प्रशिक्षण प्रोग्राम से जिले में कृषि के पढ़ाई कर रहे छात्रों को अपने जिले के अंदर ही प्रशिक्षण प्राप्त करने के अवसर मिल रहे है और नवयुवक को कृषि की पढ़ाई में प्रोत्साहन मिल रहा है। इस सत्र में केवल 08 छात्र शामिल हुए है।अगले सत्र से इनकी संख्या सौ तक हो सकती है। प्रशिक्षण कृषि के छात्र को अधिक से अधिक प्रायोगिक परीक्षण प्राप्त होगा और जिले के कृषि संरचना के विषय में जानकारी हेतु छात्र में रुचि बढ़ेगी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago