मोतिहारी:जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने गुरुवार को जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक में सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक और किसान सलाहकार के कार्यों पर नजर रखें। हर सप्ताह उनके कार्यों की समीक्षा करें और रिपोर्ट समय पर जिला कृषि पदाधिकारी को दें।
बैठक में जिलाधिकारी ने कृषि विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी ली। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि एग्री स्टैक योजना के तहत किसानों का फार्मर आईडी बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित वैसे किसान जिनके नाम से जमाबंदी है, उनका फार्मर आईडी तैयार हो रहा है। जिले के सभी प्रखंडों के दो-दो राजस्व ग्राम इस कार्य के लिए चुने गए हैं।
अब तक 51980 किसानों की सूची भारत सरकार से आई है। इनमें से 1129 किसानों का फार्मर आईडी बन चुका है। यह कार्य कृषि समन्वयक को पूरा करना है। हल्का कर्मचारी अपने लॉगिन से जमाबंदी जोड़ेंगे, तभी किसान का फार्मर आईडी बनेगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन किसानों के नाम से जमाबंदी है और उनका नाम सूची में है, उनका फार्मर आईडी बनाना सुनिश्चित किया जाए।
डीएम ने उर्वरक वितरण पर भी सतत निगरानी रखने को कहा। सीमावर्ती क्षेत्रों में किसानों को उर्वरक आसानी से मिले, इसके लिए व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। संग्रामपुर और फेनहारा प्रखंड कृषि कार्यालय के लिए जमीन उपलब्ध कराने को लेकर अंचलाधिकारी को फिर से पत्र भेजने को कहा।
मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिला मत्स्य पदाधिकारी डॉ. नूतन ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग को 40% और अनुसूचित जाति व महिला वर्ग को 60% अनुदान दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने योजना के तहत मिले लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने का निर्देश दिया।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सहायक निदेशक उद्यान समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
पटना:अपना किसान पार्टी के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष जयलाल प्रसाद कुशवाहा ने मंगलवार को वैशाली…
समस्तीपुर:जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनितिक पार्टियां अपने पक्ष में गोलबंद करने के…
भोजपुर(बिहार)जिले के संदेश विधानसभा के पियनिया में आयोजित एनडीए विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में जनता दल…
छपरा:जिले की महिलाओं विशेष रूप से युवतियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता के…
छपरा:राज्य के युवाओं को खेलकूद की ओर आकर्षित करना, उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से…
बिहार :जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रात्रि में सूचना प्राप्त हुई…
Leave a Comment