Home

चयनित दिव्यांगजनों को कैम्प लगाकर वितरित किया जायेगा सहायक उपकरण : डीएम

हाजीपुर(वैशाली)डीएम यशपाल मीणा कि द्वारा जिला दिव्यांगजन शसक्तिकरण कोषांग को निर्देश दिया गया है कि पूर्व में आयोजित परीक्षण शिविर में चयनित सभी 313 दिव्यांगजनों को कैम्प लगाकर जरूरी सहायक उपकरण वितरित कराना सुनिश्चित किया जाय। ज्ञातव्य है कि 11.01. 2023 को बुनियाद केन्द्र बिदुपुर, 12.01.2023 को बुनियाद केन्द्र महनार एवं 13. 01.2023 को बुनियाद केन्द्र पातेपुर में सीएसआर योजना अन्तर्गत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था।जिसमें कुल 313 लोगों को चयनित किया गया था।जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया है कि वैशाली जिला में विशिष्ट आवश्यकता वाले दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों का एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजनार्गत आवश्यक सहायक उपकरण ट्राई साईकिल, व्हील चेयर, बैशाखी, श्रवण यंत्र, कैलीपर्स इत्यादि वितरित करने के लिए भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर से प्राप्त पत्र के आलोक में सहायक उपकरण का वितरण किया जाएगा। इसके लिए 22 फरवरी को बुनियाद केन्द्र पातेपुर, 23 फरवरी को बुनियाद केन्द्र महनार तथा 24 फरवरी को बुनियाद केन्द्र बिदुपुर में कैम्प लगाने का निर्देश सहायक निदेशक दिव्यांगजन शसक्तिकरण कोषांग, वैशाली को दिया गया है।जिलाधिकारी के द्वारा कैम्प के सफल संचालन एवं जरूरी व्यवस्था के लिए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला प्रबंधक बुनियाद केन्द्र, संबंधित प्रबंधक बुनियाद केन्द्र एवं एलिम्को को भी निर्देशित किया गया है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago