Home

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को छात्र संगठन आइसा ने रास्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया

सारण(बिहार)छात्र संगठन आइसा ने पानापुर प्रखंड के बेतौरा , पिपरा गांव में मशाल जुलूस निकाल कर नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को रास्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। छात्र नेता अनुज कुमार दास के नेतृत्व में सैकड़ो छात्र युवा हाथो में मशाल और तख्तियां लिए रोजी दो रोजगार दो नहीं तो गद्दी छोर दो, देश के छात्र युवाओ के भविष्य के साथ खेलवाड़ करना बंद करो,निजीकरण करना बन्द करो , जैसे कई नारे लगा रहे थे अंत में सभा को संबोधित करते हुए आइसा नेता अनुज कुमार दास ने कहा नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं से यह कहते हुए वोट लिया था कि हम प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे।लेकिन इस सरकार ने रोजगार देने के बजाय रोजगार खत्म करने का विश्व रिकार्ड बना लिया है ।रेलवे, विश्वविद्यालय, कॉलेजों में तमाम सरकारी पद खाली पड़े हुए जिसे भरने के बजाय उसे खत्म कर देश के तमाम सरकारी कम्पनियों को निजी हाथों में सौप रही है। इसलिए अब देश के छात्र युवा जग चुके हैं। उन्होंने कहा कि दिन प्रति दिन जिस तरीके से देश के छात्र युवाओं में बेरोजगारी शिक्षा के निजीकरण, रेलवे के निजीकरण से मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोस बढ़ रहा है।इससे अब मोदी सरकार को जाना तय है। उन्होंने कहा कि निजीकरण को बंद किया जाय और भारत का संविधान देश मे बराबरी स्थापित करने के लिए पब्लिक सेक्टर को मजबूत बनाने की बात करता है। मोदी सरकार को उस पर अमल करना चाहिए। मशाल जुलूस में मिंटू कुशवाहा इनौस नेता परवेज आलम , रोबिन सिंह , विकाश कुशवाहा ,मुखलाल प्रसाद , जफीर अंसारी , सुदीश कुमार राम ,धर्मेंद्र राम, सहित सैकड़ो छात्र युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago