Home

एआईएसएफ ने क्षतिग्रस्त आर के हाई स्कूल के नवनिर्माण को ले दिया धरना

हाजीपुर(वैशाली)ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन बिदुपुर संयोजक कमेटी द्वारा आर के हाई स्कूल चांदपुरा के नवनिर्माण के लिए बिदुपुर प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।इस धरना में शामिल एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार ने कहा कि सरकार शिक्षा के सुधार के बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन जमीनी हकीकत इससे विपरीत है।

आर के हाई स्कूल का भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। प्रत्येक वर्ष सैंकड़ों छात्र इस विद्यालय में नामांकन कराते है पर यहां छात्रों को बैठने तक की व्यवस्था नहीं है ।

इस विद्यालय के भवन के नवनिर्माण तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।इस धरना में शामिल संगठन के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य सफदर इरशाद ने कहा कि क्षेत्र नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का क्षेत्र है इसलिए इस विद्यालय के बदहाली में सरकार के साथ-साथ तेजस्वी ज्यादा भी जिम्मेदार हैं।बिदुपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद छात्रों ने अपना धरना खत्म किया। इस धरना में एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार,सफदर इरशाद,गौरव राय,विवेक कुमार,रोहित कुमार,मनीष (गब्बर),सुभाष कुमार समेत दर्जनों छात्र उपस्थित रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago