AISF submitted memorandum to DM to open government fruit and vegetable market
वैशाली बिहार
हाजीपुर(वैशाली)ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के तीन प्रतिनिधिमंडल ने वैशाली जिलाधिकारी उदिता सिंह से मुलाकात कर मांगो का ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में मुख्य रूप से महुआ बाजार के फुटपाथी दुकानदारों के लिए सरकारी फल,सब्जी मंडी खोलने की मांग की।पिछले दिनों अतिक्रमण के नाम पर महुआ बाजार के ठेला पर फल ,सब्जी ,अंडा विक्रेता समेत सभी फुटपाथी दुकानदारों को प्रशासन द्वारा नष्ट कर दिया गया था।जिससे सभी दुकानदारों की रोजी रोजगार चली गई है।
पत्रकार से बातचीत करते हुए एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार ने कहा की हम लोग पिछले कई दिनों से जाम की समस्या को लेकर आंदोलनरत थे।हम लोगों ने जो अपनी मांगे महुआ एसडीओ साहब के यहां दिया उसमें जब्त की हुई ट्रक को सड़क पर लगाना,पातेपुर रोड में अवैध टेंपो स्टैंड और बाजार के बड़े दुकानदारों के पास पार्किंग ना होना बताया लेकिन प्रशासन इन सारी बातों को नजरअंदाज कर गरीब दुकानदारों पर जाम का पूरा ठीकरा फोड़ते हुए उनके रोजगार के साथ उनकी दुकानों को भी छीनने का काम किया।जिलाधिकारी उदिता सिंह ने मांगों के जवाब में कहा की महुआ बाजार स्थित खाली सरकारी जमीन की जांच कर उन फुटपाथ दुकानदारों के लिए जगह देने का कार्य किया जाएगा।इस प्रतिनिधिमंडल में संगठन के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार,रौशन यादव और नारायण दास शामिल रहे।
रिपोर्टर – मोहम्मद शाहनवाज़ अता
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment