Home

एआईएसएफ ने वैशाली डीएम व सीएस को सौंपा ज्ञापन

अल्ट्रासाउंड मशीन जल्द शुरू करने की मांग,पूरा न होने पर उग्र आन्दोलन की चेतावनी

हाजीपुर(वैशाली)एआईएसएफ ने महुआ अनुमंडल अस्पताल में अल्ट्रा साउंड मशीन को जल्द से जल्द शुरु किए जाने की मांग को लेकर मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी और सिविल सर्जन को सौंपा है।मिली जानकारी के अनुसार महुआ अनुमंडल अस्पताल में लगे अल्ट्रासाउंड मशीन महिनों से बंद है।इसे अतिशीघ्र शुरू करने के मांगो को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार ने जिलाधिकारी और सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा है।

एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार ने कहा की महुआ अनुमंडल अस्पताल में अप्ट्रासाउंड मशीन शुरू न होने के कारण मरीजों को इसके लिए बाहर जाना पड़ता है।जबकि ज्यादातर गरीब लोग ही सरकारी अस्पताल में इलाज कराने आते हैं।यह प्रशासनिक लापरवाही नहीं तो और क्या है।इसे शीघ्र चालू कराया जाना चाहिए।

ताकि मरीजों को आर्थिक शोषण से बचाया जा सके।एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार ने ज्ञापन में लिखा है कि यदि 15 दिनों के अंदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन चालू नहीं कराया गया तो उग्र प्रदर्शन करते हुए सिविल सर्जन का घेराव किया जायेगा।ज्ञापन देने के दौरान संगठन के सफदर इरशाद और आदित्य रैना आदि उपस्थित रहे।ज्ञात हो कि इससे पहले भी कई बार छात्र संगठन के साथ साथ अनेकों लोगों के द्वारा महुआ अनुमंडल अस्पताल में बंद पड़े अल्ट्रा साउंड मशीन को चालू करने के लिए लिखित आवेदन दिया जा चुका है इसके वाबजूद आजतक नतीजा सिफर है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago