बिरनी(गिरिडीह)आजसू पार्टी ने प्रखंड में पीडीएस अनाज की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन देकर मामले की जांच करने का आग्रह किया है। प्रखंड सह सचिव बबलू यादव ने बताया कि पूरे प्रखंड में अनाज की कालाबाजारी का धंधा धडल्ले से चल रहा है। डीलरों द्वारा कार्डधारियों को महीने में एक राशन दिया जाता है एवं दोनों राशन का अंगूठा लिया जाता है । कार्डधारी जब इसका विरोध करते हैं तो उसका कार्ड रदद् करवाने का डर देकर दोनों बार का अंगूठा ले लिया जाता है। पहला अंगूठा का राशन दे दिया जाता है एवं दूसरे अंगूठे के बारे में कहा जाता है कि दूसरा अंगूठा देंगे तभी दूसरा राशन आएगा। अगले माह जब इसके बारे में पता किया जाता है तो कहा जाता है अभी ऊपर से ही राशन नहीं आया है जब आएगा तो दे दिया जाएगा।जबकि डीलरों द्वारा उनका राशन कहीं बेच दिया जा रहा है। इस दौरान आजसू प्रखंड उपाध्यक्ष अमित गुप्ता,बरडीहा पंचयात समिति प्रतिनिधि श्रीराम यादव उपस्थित रहे।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment