बिहार(पटना)राज्य में शराबबंदी कानून को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए सूबे की सरकार और सख्त कदम उठाने जा रही है। इसके तहत एडवांस तकनीक के उपयोग की योजना पर काम शुरू हो गया है। अब ब्रेथ एनालाइजर में फूंक मारने वालों के फोटो भी खींचेगा। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में अगर शरीर में अल्कोहल का प्रमाण मिला तो उसकी रीडिंग के साथ फोटो भी सुरक्षित कर लेगा। इस तरह फूंक मारने वाले का फोटो सहेजना भी सरकार के लिए संभव होगा। बाद के दिनों में फिर से पकड़ में आने पर सरकार यह जान सकेगी कि अमुक व्यक्ति इससे पहले कितनी बार इस तरह पकड़ा गया है। उस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
एडवांस सॉफ्टवेयर का प्रदर्शन
शराबबंदी को कड़ाई से लागु करने के रणनीति के मद्देनजर ब्रेथ एनालाइजर को ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से जोड़ने की कवायद अगर रंग लाती है तो यह आसान हो जाएगा। पिछले दिनों चार कंपनियों ने इन तकनीकों का प्रजेंटेशन उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों के सामने किया। ज्ञानम, वर्टेल, टेलियर और ग्रोवर इंफोमीडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनियों ने ब्रेथ एनालाइजर की ऑनलाइन तकनीक से जुड़े सॉफ्टवेयर का प्रदर्शन किया।
ऑफलाइन भी करेगा काम
उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की ओर से डैशबोर्ड का निर्माण किया जा रहा है। ब्रेथ एनालाइजर में फूंक मारते ही पूरी रिपोर्ट विभाग के ऑनलाइन डैशबोर्ड पर स्टोर हो जाएगी। अगर ब्रेथ एनालाइजर के पास वाले इलाके में इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं होती है तो नेटवर्क में आने के बाद रिपोर्ट डैशबोर्ड पर जाएगी। सरकार ऐसे 500 ब्रेथ एनालाइजर खऱीदने की तैयारी कर रही है। कंपनियों की ओर से औसत लागत इस तरह के एक ब्रेथ एनालाइजर की 50 हजार रुपए के आस-पास बताई गई है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment