छपरा:फाइलेरिया से पीड़ित मरीजों को राहत देने के लिए बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब जिले के सभी चिन्हित मरीजों को एमएमडीपी किट मुफ्त दी जाएगी। राज्य में 1,58,644 मरीज चिन्हित किए गए हैं। सभी को साल में एक बार यह किट दी जाएगी।
राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. श्यामा राय ने सभी जिलों के वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में किट उपलब्ध नहीं है, वहां पीपल्स लेप्रा फाउंडेशन से तुरंत खरीद की जाए। सभी मरीजों को समय पर किट मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।
किट का वितरण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के जरिए होगा। हर जिले में अभियान की निगरानी होगी। रिपोर्ट राज्य स्तर पर भेजी जाएगी।
एमएमडीपी किट में साबुन, एंटीसेप्टिक, तौलिया, दस्ताने, बैंडेज और फुटवेयर शामिल होते हैं। इससे मरीज अपने सूजनग्रस्त अंगों की सफाई और देखभाल कर सकते हैं। संक्रमण से बचाव होता है।
वर्ष 2023-24 में राज्य स्वास्थ्य समिति ने पीपल्स लेप्रा फाउंडेशन को किट आपूर्ति की जिम्मेदारी दी थी। पिछले दो वर्षों से सभी जिलों को यहीं से किट दी जा रही है। राज्य की टीम क्षेत्र में लगातार निरीक्षण कर रही है।
सारण जिले में भी किट का वितरण शुरू हो गया है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि सभी चिन्हित मरीजों को जल्द किट दी जाएगी। यह प्रयास मरीजों को सामान्य जीवन देने की दिशा में अहम साबित होगा।
फाइलेरिया उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य की दिशा में यह अभियान एक मजबूत कदम है। इससे मरीजों को राहत मिलेगी और बीमारी के लक्षण बढ़ने से रोके जा सकेंगे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment