सूबे के सभी सरकारी विद्यालयों का संचालन 6:30 से 10:50 बजे तक होगा
बिहार पटना
शिक्षा विभाग ने आगामी 10 जून से 30 जून तक विद्यालयों का टाइम टेबल बदल दिया है। शिक्षा विभाग के पत्र के मुताबिक सरकारी विद्यालयों का संचालन सुबह 6:30 से 10:50 बजे तक होगा।वर्ग एक से 8वीं तक के बच्चों को मध्याह्न भोजन छुट्टी के समय मिलेगा। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी शेड्यूल पत्र के मुताबिक, सुबह 11:30 बजे से 12:10 तक 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं चलेंगी।
इस दौरान वर्ग एक से आठवीं के बच्चों के बीच मध्याह्न भोजन परोसा जाएगा। बिहार माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी पत्र के अनुसार, शिक्षकों को सुबह 6:20 बजे विधालय पहुंचना होगा। 6:30 से 6:45 बजे तक प्रार्थना होगी। 6:45 बजे से 7:20 बजे तक पहली कक्षा, 7:20 से 7:55 तक दूसरी कक्षा। 7:55 से 8:30 तक तीसरी, 08:30 से 09:05 तक चौथी, 9:05 से 09:40 तक पांचवीं, 9:40 से 10:15 बजे तक छठी और सुबह 10:15 से 10:50 तक सातवीं कक्षाएं चलेंगी।वही शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर बताया है की विधालय के बच्चों को ड्रेस के लिए राशि ही मिलेंगे। कुछ दिन पहले शिक्षा विभाग ने रुपये की जगह सिली-सिलाई ड्रेस देने का फैसला किया था। जिसे नए एसीएस एस सिदार्थ ने पलट दिया है।शिक्षा विभाग ने अपने इस फैसले को बदलते हुए ड्रेस की आपूर्ति करने के लिए जारी टेंडर को रद्द कर दिया।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment