Home

फसलों की क्षतिपूर्ति को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा जंदाहा ने दिया एक दिवसीय धरना

जंदाहा(वैशाली) अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य व्यापी आह्वान पर चांद सराय मठ स्थित अखिल भारतीय किसान सभा कार्यालय पर एक दिवसीय धरना किसान नेता सह सहायक अंचल सचिव प्रमोद कुमार चौधरी के नेतृत्व में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए किया गया। ए आई एस एफ के जिला सचिव सह भाकपा जिला परिषद सदस्य उत्तम कुमार ठाकुर ने कहा कि तीन महीनों के दौरान असमय बारिश और ओलावृष्टि से जिले में बर्बाद हुई फसलों की क्षतिपूर्ति समेत अन्य मांगों को लेकर आज किसान सभा के के द्वारा किए गए धरने को पूर्ण समर्थन करता हूं । राज्य व केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि फसलों के नुकसान का मुआयना कराकर क्षतिपूर्ति करने, बचे हुए लोगों के राशन कार्ड अविलंब बनाए जाने, लॉक डॉउन के कारण बाजार व मंडी बंद रहने से दूध, सब्जी ,केला एवं अन्य नगदी फसलों के उत्पादक किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करें, 3 महीने की बिजली बिल माफ करें और लॉकडॉउन अवधि के दौरान निजी विद्यालय फीस माफ करें।समाजसेवी आनंद कुमार चौधरी ने सरकार के प्रति आक्रोश जताया है और उन्होंने बताया राज्य सरकार से सवाल किया कि सरकार ने 60 दिन पहले बगैर राशन कार्ड धारियों को भी राशन और पैसे देने की बात की थी लेकिन उसे अभी तक अमलीजामा नहीं पहनाया गया उन्होंने सरकार से अविलंब बगैर राशनकार्ड धारियों एवं कार्ड धारियों को तीन माह का मुफ्त भोजन सामग्री एवं 10- 10 हजार रुपए गुजारा भत्ता देने, हाजीपुर के सभी उद्योगों को चालू कर स्थानीय मजदूरों को काम देने की भी मांग की। इस धरना में पवन कुमार चौधरी, अवधेश चौधरी, इंदल राय , संजय चौधरी, मदन कुमार शामिल हुए।
रिपोर्ट व फोटो मोहम्मद शाहनवाज अता

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago