Home

सभी नवनिर्वाचित विधान पार्षदों पद एवं गोपनीयता की शपथ ली

पटना

बिहार विधान परिषद (Bihar Legislative Council) के लिए चुने गए सात एमएलसी शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. इसके साथ ही अब राज्य केविधान परिषद में जदयू सबसे बड़ी पार्टी हो गई है. जबकि, बीजेपी दूसरी और आरजेडी तीसरे नंबर पर रहेगी. शुक्रवार को विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलाई. आरजेडी के तीन, बीजेपी और जदयू के दो-दो सदस्यों ने शपथ ली. बीजेपी के सदस्य हरी सहनी ने मैथिली में शपथ लिया, तो आरजेडी के एक सदस्य उर्दू में. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष सहित जदयू, बीजेपी के कई मंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. आरजेडी के रामचंद्र पूर्वे भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए.

सभी सदस्यों का निर्वाचन जून में ही हो गया था, लेकिन विधान परिषद के जिन सात सीटों के लिए चुनाव हुआ था. उसका कार्यकाल 21 जुलाई को समाप्त हुआ है. इसलिए सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को गोपनीयता की शपथ के लिए इंतजार करना पड़ा. विधान परिषद में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले बीजेपी के अनिल शर्मा ने शपथ लिया. उसके बाद जदयू के अफाक अहमद खान, आरजेडी के अशोक पांडे और मुन्नी देवी, फिर जदयू के रविंद्र प्रसाद सिंह उसके बाद आरजेडी के कारी सोहेब और अंत में बीजेपी के हरी सहनी ने शपथ लिया. मो. कारी सोहेब ने उर्दू में और बीजेपी के हरी सहनी ने मैथिली में शपथ लिया. हरी सहनी मखाना की माला और पाग जो मिथिला की पहचान है पहन कर शपथ लेने पहुंचे थे.
बता दें कि बिहार विधान परिषद में 75 सदस्य हैं और सबसे बड़े दल के रूप में जदयू है. वर्तमान में विधान परिषद में जदयू के 25 सदस्य हैं. वहीं, बीजेपी के 23 सदस्य हैं और उसके बाद आरजेडी का स्थान है. आरजेडी के विधान परिषद में 14 सदस्य हैं. बिहार विधान परिषद के चुनाव में इस बार जदयू को नुकसान हुआ है, उसके बावजूद जदयू अभी भी सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है.

NagmaniSharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago