Categories: Home

सभी नोडल पदाधिकारियों को कोविड-19 के गाइड लाइन का पालन करना होगा अनिवार्य: एडीएम

  • मास्क पहनने के बाद सामाजिक दूरी के साथ लाइन में खड़े हो सकते है मतदाता: सीएस
  • मतदान केंद्र पर रखें कोरोना संक्रमण से सतर्कता का ध्यान

पूर्णियाँ(बिहार)निर्वाचन प्रक्रिया में कोविड-19 से संबंधित स्वास्थ विभाग द्वारा राज्य के सभी सिविल सर्जनों को पत्राचार कर कहा गया हैं कि चुनाव के समय विधानसभा क्षेत्रों में कोविड-19 से संबंधित सभी तरह की गतिविधियां संपन्न कराने में स्वास्थ्य विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसको लेकर जिले में 225 सेक्टर पदाधिकारियों के साथ 11 सेक्टर हेल्थ एजुकेटर की प्रतिनियुक्ति की गई है जो संबंधित मतदान पदाधिकारियों के साथ चुनाव के दिन भ्रमण करेंगे. अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सह कोविड-19 के नोडल पदाधिकारी राहुल कुमार ने जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी के सभागार में आयोजित सभी नोडल/सहायक नोडल पदाधिकारियों की बैठक में बताया कि पूरे निर्वाचन प्रक्रिया में कोविड-19 से संबंधित दिशा-निर्देशों को शत-प्रतिशत क्रियान्वयन की सुगमता के लिए विधानसभा वार चिकित्सा पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है.

सभी नोडल पदाधिकारियों को कोविड-19 के गाइड लाइन का पालन करना होगा अनिवार्य:
अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सह कोविड-19 के नोडल पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि सभी नोडल व सहायक नोडल पदाधिकारियों को कोविड-19 से संबंधित विभागीय गाइड लाइन के आलोक में पूरे निर्वाचन प्रक्रिया को शत-प्रतिशत अनुपालन करवाना सुनिश्चित करेंगे और मतदान की समाप्ति के बाद सभी सहायक नोडल पदाधिकारी व सहायक नोडल पदाधिकारी मतदान की प्रक्रिया में उपयोग में लाये गए कोविड-19 से संबंधित मास्क, गलप्स, सेनेटाइजर एंव पीपीई कीट को प्रोटोकॉल के अनुसार ससमय निस्तारण भी सुनिश्चित करना है.

मास्क पहनने के बाद सामाजिक दूरी अपनाते हुए लाइन में खड़े हो सकते है मतदाता:
सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने बताया कि चुनाव के दिन जिले के सभी मतदान केंद्रों के बाहर शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए तीन लाइन में 15 से 20 गोलाकार बनाना हैं, एक लाइन में पुरूष, दूसरे लाइन में महिला और तीसरे लाइन में दिव्यांग व बुजुर्ग महिला/पुरुषों के लिए रखा गया है. सभी मतदाताओं को मास्क पहन कर आना अनिवार्य किया गया हैं, साथ ही थर्मल स्केनिंग के बाद ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लाइन में खड़े होंगे. इस कार्य में एएनएम, आशा, सेविका/सहायिका, जीविका समूह के दीदी को लगाया गया हैं. सीएस के द्वारा चुनावी प्रक्रिया के दौरान शत प्रतिशत सफलता के लिए एक कोर कमिटी का गठन किया गया हैं जिसमें डॉ ओपी साह, इमीडियोलॉजिस्ट नीरज कुमार निराला, डीपीएम ब्रजेश कुमार सिंह, बीसीएम संजय कुमार दिनकर एवं राजीव कुमार शामिल है.

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ऐसे रहें सतर्क:

  1. व्यक्तिगत स्वच्छता और 6 फीट की शारीरिक दूरी बनाए रखें.
  2. बार-बार हाथ धोने की आदत डालें.
  3. साबुन और पानी से हाथ धोएं या अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें.
  4. छींकते और खांसते समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल या टिशू से ढंके.
  5. उपयोग किए गए टिशू को उपयोग के तुरंत बाद बंद डिब्बे में फेंके.
  6. घर से निकलते समय मास्क का इस्तेमाल जरूर करें.
  7. बातचीत के दौरान फ्लू जैसे लक्षण वाले व्यक्तियों से कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखें.
  8. आंख, नाक एवं मुंह को छूने से बचें.
  9. मास्क को बार-बार छूने से बचें एवं मास्क को मुँह से हटाकर चेहरे के ऊपर-नीचे न करें
  10. किसी बाहरी व्यक्ति से मिलने या बात-चीत करने के दौरान यह जरूर सुनिश्चित करें कि दोनों मास्क पहने हों
  11. कहीं नयी जगह जाने पर सतहों या किसी चीज को छूने से परहेज करें
  12. बाहर से घर लौटने पर हाथों के साथ शरीर के खुले अंगों को साबुन एवं पानी से अच्छी तरह साफ करें.
Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago