Categories: Home

भगवानपुर के युवक का अलमती डैम कर्नाटक में डूबने से मौत,गांव में मातम

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के रामपुर लौवा गांव के सफी अहमद अंसारी 14 वर्षीय पुत्र फिरोज अंसारी का अलमती डैम कर्नाटक में डूबने से रविवार की मौत हो गई।मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। घरवालों ने बताया कि युवक अपने बहन के पास दो सप्ताह पूर्व बैंगलुरू गया था। जहाँ से अपने बहनोई मुस्तफा अंसारी के साथ अलमती डैम घूमने गया था। इसी घूमने के क्रम में दोनों डैम में स्नान करने के क्रम में फिरोज अंसारी की मौत हो गई।जबकि बहनोई को डूबने से बचा लिया गया।युवक के डूबने 24 घंटे बाद गोताखोरों के सहयोग से डैम से शव को निकाला गया।

मृत युवक का फाइल फोटो

इसके उपरांत स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।मृत युवक चार भाई व तीन बहन में सबसे छोटा था। युवक के शव को उसके बहन व बहनोई बुधवार को लेकर गांव पहुचेंगे।जबकि पिता सफी अहमद अंसारी कलकत्ता से गांव पहुच गए है।

युवक की मौत की खबर के बाद घर शुभचिंतकों का लगा है तांता
युवक की मौत की खबर के बाद शुभचिंतकों का घर पर लगा है तांता।युवक की मौत की खबर जैसे ही गांव के लोगों की हुई उसके घर पहुच बिलखती माता सायरा बेगम को सांत्वना देने में जुटे हुए है।

मृत युवक के प्रतिभाशाली होने पर छत्तीसगढ़ सरकार पढ़ाई व दवाई का खर्चा करती थी
मृत युवक फिरोज अंसारी वर्ग नवीं का छात्र था।पढ़ाई लिखाई में मेधावी होने के कारण छत्तीसगढ़ सरकार उसके पढ़ाई व परवरिश का समुचित खर्चा देती था। युवक रायपुर(छत्तीसगढ़) के लॉरेंस एकेडमी(इंग्लिश मीडियम) के छात्र था। उसने वर्ग पांचवी में राज्य स्तर में प्रथम स्थान लाया था। तब से लेकर उसकी पढ़ाई व दवाई का सारा खर्च राज्य सरकार करती थी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago