Home

डीडीयू-जीकेवाई के तहत एलुमनाई मीट, 20 युवाओं को सम्मान

दरभंगा:डीडीयू-जीकेवाई के तहत जीविका दरभंगा ने डीएमसीएच परिसर में जीविका दीदी की रसोई में जिला स्तरीय एलुमनाई मीट सह सम्मान समारोह आयोजित किया। जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. ऋचा गार्गी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बिहार के ग्रामीण युवक-युवतियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। जीविका के माध्यम से उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं। इससे वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत 20 पूर्व प्रशिक्षित युवक-युवतियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने मंच से अपने अनुभव साझा किए। बताया कि डीडीयू-जीकेवाई के तहत मिले प्रशिक्षण और रोजगार सहायता से उनका जीवन बदला। रोजगार प्रबंधक राहुल कुमार बिलटू ने कहा कि एलुमनाई मीट का उद्देश्य प्रशिक्षित युवाओं के अनुभव साझा करवा कर अन्य इच्छुक युवाओं को प्रेरित करना है। इससे वे भी कौशल प्रशिक्षण लेकर करियर संवार सकते हैं।

सम्मानित युवाओं में कई नर्सिंग प्रशिक्षण प्राप्त युवतियां भी थीं। उन्होंने बताया कि वे करियर को लेकर असमंजस में थीं। माता-पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। डीडीयू-जीकेवाई के तहत मुफ्त नर्सिंग ट्रेनिंग मिली। इसके बाद अस्पतालों में नौकरी मिली। अब वे आत्मनिर्भर हैं और परिवार का सहारा बनीं। कुछ अन्य युवाओं ने मिथिला पेंटिंग, अगरबत्ती निर्माण, मशरूम उत्पादन, टेलरिंग, कंप्यूटर और अन्य तकनीकी कार्यों का प्रशिक्षण लिया। अब वे खुद का व्यवसाय चला रहे हैं।

संचार प्रबंधक राजा सागर ने कहा कि जीविका का यह प्रयास सराहनीय है। प्रशिक्षित युवा आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत कर रहे हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago