Home

अमन और पलक बने स्कूल टॉपर, स्कूल में मनाया जश्न

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के इंदर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिलसड़ के छात्रों ने इंटर विज्ञान परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, पटना की इस परीक्षा में छात्र अमन कुमार ने 435 अंक प्राप्त किए। छात्रा पलक कुमारी ने 431 अंक हासिल किए। कृपा कुमारी को 404, मुस्कान कुमारी को 391, सौम्या कुमारी को 369, अंजली कुमारी को 348 और पलक सिंह को 321 अंक मिले।

अमन और पलक ने स्कूल में टॉप किया हैं। सफलता के बाद सभी छात्र-छात्राएं अपने पुराने विद्यालय राजकीय मध्य विद्यालय ब्रह्मस्थान पहुंचे। वहां उन्होंने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया। शिक्षकों ने उन्हें सर पर हाथ रख आशीर्वाद दिया। मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय मेहनत, माता-पिता के सहयोग और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय प्रताप सिंह ने कहा कि पूर्व छात्रों की यह उपलब्धि गर्व की बात है। शिक्षक श्रीकांत सिंह, इम्तियाज अहमद, संजय कुमार, तनवीरूल होदा और पुष्पा कुमारी ने भी छात्रों की मेहनत और आचरण की सराहना की।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

महाराजगंज में नहीं पहुंचे तेजस्वी, लोग करते रहे इंतजार,वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को किया संबोधित

सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में  महागठबंधन समर्थित…

3 days ago

कुर्मी चेतना महारैली के सूत्रधार सतीश कुमार फिर मैदान में

बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…

1 week ago

महाराजगंज में राजद प्रत्याशी विशाल जायसवाल को मिल रहा हैं सभी वर्गों का समर्थन

सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…

1 week ago

नीतीश कुमार ने हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर समाज के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया:मनीष वर्मा

मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…

1 week ago

राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल ने महाराजगंज में जन संपर्क कर मांगा आशीर्वाद

महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…

1 week ago

छठ पर्व : प्रकृति और पर्यावरण का संगम:डॉ. नंदकिशोर साह

पटना:बिहार में महापर्व छठ की धूम है, जो सूर्य देव और छठी मैया की उपासना…

1 week ago