Home

उत्तर भारत में ‘शोषितों की क्रान्ति’ के जनक थे अमर शहीद जगदेव बाबू:रत्नेश भास्कर

सारण(बिहार)जिले के पचलक में शिक्षक चंद्रकेत कुमार के अवास पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें 24 फरवरी को बिहार लेनिन जगदेव बाबू की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. केदार सिंह ने कहा की पिछड़ों के मसीहा जगदेव बाबू की जयंती को लेकर अभी से तैयारी शुरू करने और शहर में हजारों की सांख्य में उपस्थित दर्ज कराने की बात कही। उन्होंने तैयारी को लेकर सभी लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में उपस्थित जिला परिषद रत्नेश भास्कर ने कहा कि जगदेव बाबू का जयंती जिला मुख्यालय में मनाने का निर्णय लिया है आगे उन्होंने ने कहा जगदेव बाबू समाज सुधारक के रूप में अविभाजित बिहार के एक मात्र नेता थे जो वंचित लोगो पिछड़ों की आवाज बनकर उभरे।

डॉ. एच. के. रंजन ने कहा कि जगदेव प्रसाद कुशवाहा सामाजिक परिवर्तन के महानायक तथा जन नेता थे। महात्मा ज्योतिबा फुले,पेरियार साहब, डॉ. भीमराव अंबेडकर और रामस्वरूप वर्मा जैसी शख्सियतों की विचारों से प्रभावित थे। बचपन से ही सामंतवाद व जातिवाद के विरुद्ध विद्रोही स्वभाव रहा और आजीवन समता के प्रबल समर्थक रहे जयंती समारोह मनाने के लिए संकल्पित होकर कुशवाहा समाज को एकजुट होकर कार्य करना होगा साथ ही जिन्हें जिम्मेदारियां दी गई है वे सभी अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का सतत प्रयास करेंगे।बैठक में मुख्य रूप से,अशोक सिंह कुशवाहा,बिनय सिंह,पंचायत समिति संजीव कुमार सिंह,डॉ.नित्यानंद कुमार,रौनक कुमार रौशन,हरिबल्लभ सिंह, विजय सिंह,नारद सिंह कुशवाहा,किशोर सिंह,शिवकुमार सिंह,सुमन कुमार,चंदन कुमार सिंह,सहित सैकड़ों लोगों मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago