भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र में विश्व ज्ञान दिवस के रूप में डॉ. बाबा बीआर अम्बेडकर की 130 वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान लोगों के द्वारा कोविड-19 के गाइडलाइन को पालन करते हुए क्षेत्र के गोबिंदापुर गांव में शिक्षक सुदामा राम के घर पर बाबा साहेब डॉ.बीआर अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया तथा छोटी बच्ची आस्था रानी ने केक काटा।इसके उपरांत उपस्थित सभी लोगों ने खड़े होकर संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संविधान को बचाने का संकल्प लिया।मौके पर मुख्यातिथि जिला पार्षद चन्द्रिका राम ने बाबा साहेब के सपने को साकार करने के लिए जाति व्यवस्था के दलदल से समाज को निकलने का आह्वान किया।
उन्होंने ने कहा कि जबतक समाज से जाति व्यवस्था खत्म नहीं होती है तबतक बाबा साहेब का सपना साकार नहीं होगा।वही सरसैया गांव में छोटे छोटे बच्चों ने सोसल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।पंडित के रामपुर गांव में बुद्ध प्रज्ञा कोचिंग सेंटर पर बच्चों के बीच धीरज कुमार व डॉ. मनोज कुमार द्वारा कॉपी कलाम का वितरण किया गया।इस मौके पर सोसल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए पूर्व मुखिया राजेन्द्र सिंह,जफर अली,राजू कुमार राम,प्रो.रामयोध्या प्रसाद,नन्दलाल बौद्ध, प्रभु राम,रामेश्वर राम,शिक्षिका ममता कुमारी, तैयब अली,मोहम्मद मुस्तफा,संतोष चौहान, हरेराम चौहान,अरविंद कुमार, अजय कुमार आदि ने बारी बारी से चित्र पर माल्यार्पण किया।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment