Home

अम्बेडकराइट डॉक्टर एसोसिएशन ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला

रोहतक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय अम्बेडकर स्टूडैंट्स फ्रंट और अम्बेडकराइट डॉक्टर एसोसिएशन के संयुक्त आह्वान पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। जिसका मुख्य उद्देश्य सरकारी जमीन अतिक्रमण का आरोप लगाकर सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिए गए विवादित फैसले के आधार पर 24 घण्टे में ही दिल्ली के तुगलकाबाद में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का मंदिर तोड़े दिए जाने पर देश भर में उपजे विवाद पर रोहतक में अम्बेडकर स्टूडैंट्स फ्रंट, अम्बेडकराइट डॉक्टर्स एसोसिएशन और  सामाजिक बुद्धजीवियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। वैसे तो देश भर में सरकारी जमीनों पर काफी मात्रा में अतिक्रमण है और अनेकों प्रकार के मंदिर एवं अन्य स्थल-स्मारकों एवं नेताओं के नाम से पार्क बने हुए हैं। ऐसे मामलों पर जब सुप्रीम कोर्ट में केस आते हैं, तब जनता की भावनाओं को ध्यान में रखकर फैसले सुनाएँ जाते हैं लेकिन जब दलित समाज के महापुरुषों के नाम से बने पार्कों तथा स्मारकों पर तुरन्त पंजा घुमाया जाता है। अम्बेडकर स्टूडैंट्स फ्रंट के चैयरमैन राकेश चोपड़ा ने कहा कि अगर केंद्र सरकार तथा दिल्ली सरकार की दलित विरोधी मानसिकता नहीं होती तो आज ऐसा दिन नहीं देखना पड़ता। अम्बेडकराइट डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रधान डॉ चंद्रभान ने कहा कि यह दलित समाज के महापुरुषों का अपमान है, इसको किसी भी कीमत पर सहा नहीं जाएगा। जिसका पूरा दलित समाज घोर विरोध करता है। इस अवसर पर ASF के प्रधान विनोद काकड़ोली, अमित चोपड़ा, हिमांशु, अनिल गुगाहेड़ी, अमित ग्रोवर, अनिल संगेहड़ा, कर्मबीर रंगा, अमित मलिक, वीरेन्द्र काकड़ोली, नरेंद्र मलिक, जगनू सरोहा (पूर्व अध्यक्ष बसपा महम) , प्रवीण बागोतिया (पूर्व अध्यक्ष बसपा रोहतक) सुनील बिरला, नरेश कालिया, एड्वोकेट सुनील मेहरा, मनोज चहल, अशोक मदीना, दिनेश कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago