विदेश

अमरिकी दवा निर्माता कम्पनी फाइजर का दावा साल 2024 तक रहेगी कोरोना महामारी

न्यूयॉर्क:अमेरिकी फार्मा कंपनी फाइजर का पूर्वानुमान है कि कोरोना महामारी साल 2024 तक जारी रहेगी।

मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी मिकेल डोलस्टन ने निवेशकों से एक प्रेजेंटेशन के दौरान कहा है कि कुछ क्षेत्रों में अगले एक या दो साल तक कोरोना के मामले सामने आते रहेंगे। साल 2024 तक इस बीमारी से संक्रमण का खतरा कुछ कम हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि समाज कितने प्रभावी ढंग से वैक्सीन और उपचार का विकास और प्रयोग कर पाता है ये उस पर भी निर्भर करता है। वैक्सीनेशन दर कम होने पर संक्रमण का खतरा बना रह सकता है। इससे पहले अमेरिका के शीर्ष रोग चिकित्सक एंथनी फाउसी ने भविष्यवाणी की थी कि अमेरिका में महामारी 2022 में खत्म हो जाएगी।

फाइजर के पास पैक्सलोविड नाम की एक प्रायोगिक एंटीवायरल गोली भी है, जिसने क्लीनिकल टेस्ट में अस्पताल में भर्ती होने और अधिक खतरे वाले मरीजों में होने वाली मौतों को लगभग 90 फीसदी तक कम कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट को वेरिएंट ऑफ कंसर्न कहा है। इसका सबसे पहला मामला दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago