एकमा:शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे गंजपर भारत गैस एजेंसी के पास बरौली-मांझी एसएच-96 पर एक 18 चक्का ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक ने सड़क किनारे खड़े 66 वर्षीय अजीज अंसारी को कुचल दिया। अजीज अंसारी गंजपर गांव के रहने वाले थे। हादसे के बाद ट्रक उनके ईंट-फूस के बने बथान में घुस गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ट्रक चालक फरार हो गया है।
सूचना मिलते ही एकमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजा गया है। ट्रक और उसमें मिला मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। फिलहाल इलाके में शांति बनी हुई है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment