बांका:जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा तीन दिवसीय दौरे पर बांका पहुंचे। उन्होंने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों—बांका, अमरपुर, कटोरिया, बेलहर और धोरैया में संगठनात्मक बैठकें कीं। प्रखंड और पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। वरिष्ठ नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं के घर जाकर मुलाकात की। बलारपुर, अलीगंज और विजयनगर जैसे गांवों में कार्यकर्ताओं के परिजनों और स्थानीय लोगों से भी सीधे बात की।
बेलहर प्रखंड के रॉगा चौक बाजार में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा, पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने नीतीश सरकार की योजनाओं—हर घर नल का जल, गली-नाली पक्कीकरण, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, जीविका, छात्र क्रेडिट कार्ड योजना और कुशल युवा कार्यक्रम की जानकारी हर घर तक पहुँचाने पर जोर दिया।
मनीष वर्मा ने कहा, 2005 से पहले बिहार अराजकता, भय और जातीय संघर्ष का प्रतीक था। सड़कों, स्कूलों, कानून-व्यवस्था और रोजगार की हालत खराब थी। लेकिन पिछले 20 वर्षों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने कानून का राज, सड़कें, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। अब बिहार विकसित राज्य की ओर बढ़ रहा है। यह यात्रा तभी पूरी होगी जब सभी मिलकर इस संकल्प को आगे बढ़ाएं।
उन्होंने कहा, बूथ स्तर तक मजबूत नेटवर्क और जनसंपर्क ही चुनाव में जीत की कुंजी है। कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और समाजवादी विकास मॉडल की जानकारी हर घर तक पहुँचाएं।
रैनिया जोगीडीहा गाँव में उन्होंने समाजवादी धारा के वरिष्ठ नेता उच्चेश्वर प्रसाद सिंह को उनके घर जाकर सम्मानित किया। आठ दशक पार कर चुके उच्चेश्वर बाबू जदयू के संस्थापक सदस्य हैं। उनकी तीसरी पीढ़ी भी पार्टी में सक्रिय है। मनीष वर्मा ने कहा, ऐसे हजारों परिवार हैं, जिनकी पीढ़ियों ने पार्टी को सींचा है। यही नीतीश कुमार की सबसे बड़ी ताकत है।
इस मौके पर पूर्व विधायक मनीष कुमार, जिलाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, जिला प्रभारी मनोज राम, प्रदेश सचिव मनोज कुमार सिंह, विधानसभा प्रभारी संजीव सिंह, विजय कुमार बेसरा, सुड्डु साई, राकेश ओझा, संजीव चंद्रवंशी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment