Home

गर्भवती महिलाओं में एनीमिया से प्रजनन स्वास्थ्य पर पड़ता है गंभीर असर, खानपान को लेकर व्यवहार परिवर्तन जरूरी

सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च व केयर इंडिया के सहयोग से एनीमिया पर हुई सामुदायिक चर्चा:
सामुदायिक चर्चा में शिक्षक, पंचायत जनप्रतिनिधियों व समुदाय की महिलाओं ने लिया हिस्सा:

शेरघाटी, गया(बिहार)महिलाओं में एनीमिया यानि खून की कमी होना एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। एनीमिया के कारण महिलाओं का संपूर्ण प्रजननकाल बहुत अधिक प्रभावित होता है। एनीमिया के कारण उच्च जोखिम वाले प्रसव के मामले भी समाने आते हैं। कई बार प्रसव के दौरान खून की कमी होने से जच्चा बच्चा की जान को जोखिम होता है। खून की कमी वाली महिलाओं के शिशु भी जन्म के समय से कमजोर होते और बच्चों का जीवनकाल स्वस्थ्य नहीं होता है। एनीमिया की सबसे बड़ी वजहों में महिलाओं द्वारा सही खानपान की आदत नहीं रखना, किशोरियों की कम उम्र में विवाह तथा शादी के बाद बच्चों में दो से तीन साल का अतंराल नहीं होना आदि है। यदि महिलाएं सही समय पर भोजन लेने की आदत अपनाये ,सही समय पर शादी और शादी के बाद बच्चों में अतंराल की जरूरत को समझे तो एनीमिया जैसी गंभीर समस्या से बचा जा सकता है। एनीमिया के कारण कई बार जान भी चली जाती है। यह बातें सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च द्वारा एनीमिया गंभीर स्वास्थ्य समस्या और पोषण के महत्व विषय पर आयोजित सामुदायिक चर्चा के दौरान स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था केयर इंडिया के अधिकारी निरंजन कुमार ने कही। अनुमंडल के आमस प्रखंड के आकौना पंचायत स्थित कोरमथू प्राइमरी स्कूल में आयोजित इस सामुदायिक चर्चा में समुदाय की महिलाओं सहित शिक्षक तथा पंचायती राज प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और एनीमिया के विषय पर जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर आमस प्रखंड के केयर इंडिया ब्लॉक मैनेजर अभिलाष थाटी, प्रधानाध्यापक मोहम्मद बशीरुद्दीन, शिक्षक रितेश कुमार, ​खालिदा परवीन, नुसरत परवीन, टोला सेवक उपेंद्र कुमार सहित समुदाय की अन्य महिलाएं शामिल थीं।

लक्षणों की पहचान कर एनीमिया से बचाव की दी सलाह:
निरंजन कुमार ने बताया महिलाओं में खून की कमी होने के कई कारण होते हैं जिसकी पूर्ति की जानी जरूरी है। महिलाओं में मासिक धर्म के कारण खून की कमी होती है। कई बार महिलाएं बच्चों में अतंराल रखे बिना मां बन जाती हैं। एनीमिया की पहचान करने के विषय में जानकारी देते हुए बताया गया कि यदि किशोरी या महिला को थकान,दुर्बलता, पीली त्वचा, अनिय​मित दिल की धड़कन, सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना और हांफना जैसी समस्या होती है तो यह एनीमिया के लक्षण हैं।ऐसे लक्षणों के दिखने या महसूस होने पर ​तुरंत चिकित्सीय परामर्श पाना जरूरी है। कई बार महिलाएं इन लक्षणों को समान्य मान कर नजरअंदाज करती हैं लेकिन यह जोखिम भरा होता है। शरीर में आयरन की पूर्ति कर एनीमिया को रोका जा सकता है। कई खाद्य पदार्थ आयरन से भरपूर होते हैं। इनमें हरी पत्तेदार सब्जियां, दाल, सूखे मेवा, सोयाबीन, मांस मछली तथा अंडा आदि शामिल हैं। भोजन में विटामिन सी जैसे नींबू, संतरा व आवंला सहित दूसरे खट्टे फल आदि का सेवन भी जरूरी है। यह शरीर में आयरन को पचाने में मदद करता है। इसके अलावा मौसमी फलों आदि का सेवन करना चाहिए। बताया गया कि सुबह सवेरे खाली पेट चाय पीने की आदत नहीं रखें। कई बार महिलाएं चाय पीकर बहुत अधिक समय तक भूखे रहती हैं जिससे शरीर कमजोर होता है। किशोरियां व महिलाएं मैदा से तैयार खाने की चीजें तथा बाजार के तले भुने खाद्य पदार्थों से परहेज करें।

एनीमिया के प्रति जागरूकता लाने में शिक्षक आगे बढ़े:
सामुदायिक चर्चा के दौरान शिक्षक इमरोज अली ने कहा कि एनीमिया को लेकर सामुदायिक चर्चा के माध्यम से जागरूकता लाते हुए महिलाओं में व्यवहार परिवर्तन की कोशिश शिक्षकों तथा पंचायत के जनप्रतिनिधियों को किया जाना चाहिए। एनीमिया की रोकथाम के लिए समय समय पर उन्हें कारणों व लक्षणों की जानकारी देना महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही समाज के पुरुषों को भी अपने घर में महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति सजग होना जरूरी है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago