Categories: Home

आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी प्राथमिक विद्यालय से किया जाएगा टैग

  • आंगनबाड़ी केंद्रों का आईसीडीएस निदेशक ने लिया संज्ञान
  • बच्चों एवं माताओं को कुपोषण रहित रखने के लिए संचालित हैं आंगनबाड़ी केंद्र

पूर्णिया:नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के अंतर्गत बच्चों के शैक्षणिक विकास की नींव सुदृढ़ करने हेतु फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (FLN) की तैयारी के लिए प्रदत्त दिशा-निर्देशों के आलोक में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को अपने निकटतम प्राथमिक विद्यालय से सम्बद्ध किया जाना है। इस सम्बंध में आईसीडीएस निदेशक ने जिले की कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) को पत्र लिखकर आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी प्राथमिक विद्यालय से टैग करने का निर्देश दिया है। निदेशक द्वारा भेजे पत्र द्वारा निर्देश दिया गया है कि जिले में जितने भी आँगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक विद्यालय परिसर या विद्यालय के भवन में संचालित हो रहे हैं वैसे आँगनबाड़ी केंद्र को नजदीक के प्राथमिक विद्यालय से टैग किया जाए।

किराए के भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में होगा संचालन :
निदेशक द्वारा जारी पत्र द्वारा कहा गया है कि वैसे सभी आंगनबाड़ी केंद्र जो प्राथमिक विद्यालय परिसर या विद्यालय के भवन में संचालित हैं उन्हें सम्बंधित प्राथमिक विद्यालय से टैग किया जाए। यदि प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र एक ही वार्ड में स्थित हैं और प्राथमिक विद्यालय का अपना भवन है तो आंगनबाड़ी केंद्र को उस विद्यालय से टैग किया जाएगा। अगर किसी वार्ड में प्राथमिक विद्यालय नहीं उपलब्ध हैं तो ऐसी स्थिति में उस आंगनवाड़ी केंद्र को नजदीकी प्राथमिक विद्यालय से टैग किया जाएगा। आईसीडीएस द्वारा बनाए गए भवनों के अतिरिक्त भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को निकटतम प्राथमिक विद्यालय से सम्बंधित किया जाएगा। इसके साथ ही वैसे सभी आंगनबाड़ी केंद्र जो किराए के भवन में संचालित हैं उन्हें प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में संचालित किये जाने का निर्देश दिया गया है। आईसीडीएस जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा उक्त निर्देश के आलोक में कार्यों का संचालन शुरू किया जा चुका है। इस सम्बंध के सभी रिपोर्ट्स की जानकारी 20 मार्च तक आईसीडीएस निदेशालय को भेजा जाना सुनिश्चित किया गया है।

जानिए क्यों संचालित किया जाता है आंगनबाड़ी केंद्र :

भारत सरकार द्वारा एकीकृत बाल विकास सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन किया जाता है। हर वार्ड में परिसीमित आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में तीन वर्ष से छह वर्ष के बच्चों और उनकी माता को कुपोषण से बचाने सम्बंधित जानकारी देते हुए जरूरी सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है।
इस योजना के अंतर्गत गाँवों और कस्बों में घनी आबादी वाले क्षेत्रों में एक आंगनबाड़ी केंद्र खोला गया है। जानकारी हो कि वर्तमान में जिले में 3425 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। संचालित केंद्र में क्षेत्र की माताओं और बच्चों को कुपोषण से दूर करने के लिए जरुरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है। इन सुविधाओं में पोषणयुक्त खाद्य पदार्थों की जानकारी देने के साथ ही स्वास्थ्य सम्बंधित सुविधा, गर्भवती व धात्री महिलाओं की सही समय पर जाँच और परामर्श की जानकारी, बच्चों को बुनियादी ज्ञान से सम्बंधित जानकारी की सुविधा के साथ सम्बंधित पुस्तकें, खेल सामग्री आदि उपलब्ध कराई जाती है। आईसीडीएस डीपीओ शोभा सिन्हा ने कहा कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र सुचारू रूप से चलाए जा रहे हैं जहां लोगों को जरूरी व्यवस्था का लाभ दिया जा रहा है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

7 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

7 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 week ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago