Home

अपनी मांगों के समर्थन में आंगनवाड़ी सेविकाए और सहायिकाओ ने सीडीपीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया

भगवानपुर हाट(सीवान)सोमवार को सीडीपीओ कार्यालय पर अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत आंगनवाड़ी सेविकाएं और सहायिकाओं ने धरना एवं प्रदर्शन किया।प्रदर्शन का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष इंदु कुमारी ने किया।प्रदर्शनकारी सेविकाओं और सहायिकाओं ने भगवानपुर कॉलेज परिसर से केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीडीपीओ कार्यालय पहुंची।बिहार प्रदेश आंगनवाड़ी संघ के आह्वान पर यह अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया गया है।

प्रखंड अध्यक्ष ने अपनी मांगों को मांग करते हुए बताया की सेविका को 24 हजार और सहायिका को 9 हजार रुपया मानदेय,अन्य राज्यों की तरह सेवानवृति पर लाभ दिया जाए,सेविका हेतु सेवा नियमावली जारी किया जाए,सेविका से महिला प्रवेक्षिका के उम्र सीमा को समाप्त कर खाली पदो को भरा जाए,मिनी आंगनबाड़ी केंद्र को सामन्य आंगनवाड़ी केंद्र में तब्दील कर सभी सुविधा उपलब्ध कराई जाए,वर्षो से खराब मोबाइल को वापस करते हुए नया मोबाइल दिया जाए।इस अवसर प्रखंड सचिव सरस्वती देवी,प्रभा देवी,रामवती देवी,पुष्पा कुमारी,गीता देवी, उषा देवी,प्रीति कुमारी,कुशुम कुमारी,सहवाज बानो, सारदा देवी,मीना कुमारी,शशिबाला कुमारी,मालती देवी सहित अन्य शामिल थी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago