Home

आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका ने अपने मांगों समर्थन बैठक की

भगवानपुर हाट(सीवान)गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में स्थित भगवानपुर महाविद्यालय के परिसर में प्रखंड क्षेत्र में संचालित 269 आंगनवाड़ी केंद्र के सेविका और सहायिका ने अपनी मांगों के समर्थन में एक बैठक की।यह बैठक बिहार आंगनवाड़ी संघ के बैनर तले प्रखंड अध्यक्ष इंदु कुमारी की अध्यक्षता में हुई।बैठक में आगामी 09 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक आईसीडीइस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के लिए रणनीति पर चर्चा हुई।इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड अध्यक्ष इंदु कुमारी ने बताया की सभी आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका पांच अक्टूबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर सभी गई है।

उन्होंने बताया की राज्य सरकार सभी तरह के कर्मियों के मन्यदेय को बढ़ाने का काम किया है। लेकिन आंगनबाड़ी से सेविका और सहायिका को इससे बाहर रख कर सेविका और सहायिका के साथ अन्याय किया है।उन्होंने बताया की सेविका और सहायिका आगामी 09 अक्टूबर से अपनी मांगों को लेकर आईसीडीइस कार्यालय पर धरना देगी।जिसमे सेविका को 24 हजार और सहायिका को 9 हजार रुपया मानदेय,अन्य राज्यों की तरह सेवानवृति पर लाभ दिया जाए,सेविका हेतु सेवा नियमावली जारी किया जाए,सेविका से महिला प्रवेक्षिका के उम्र सीमा को समाप्त कर खाली पदो को भरा जाए,मिनी आंगनबाड़ी केंद्र को सामन्य आंगनवाड़ी केंद्र में तब्दील कर सभी सुविधा उपलब्ध कराई जाए,वर्षो से खराब मोबाइल को वापस करते हुए नया मोबाइल दिया जाए।इस बैठक में प्रखंड सचिव सरस्वती देवी,सरिता देवी, रेणु कुमारी,पूनम देवी,रानी कुमारी,अनिता कुमारी,इंद्रावती देवी सहित सभी सेविका और सहायिका शामिल थी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago