Home

कोरोना को लेकर घर-घर पहुच लोगों को जागरूक कर रही है आंगनवाड़ी सेविका

समुदाय में घर पर जाकर ही कराया गया अन्नप्राशन
साफ-सफाई व मास्क का प्रयोग नियमित रूप से करने की दी जानकारी

पूर्णियाँ(बिहार)देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण सभी विद्यालय व आंगनवाड़ी केंद्र में अवकाश घोषित कर दिया गया है. आंगनबाड़ी सेविकाएँ ऐसे समय में लोगों को घर-घर जाकर कोरोना से बचाव की जानकारी दे रही है. इतना ही नहीं वह समुदाय में जाकर अपने नियमित कार्यों को कर रही है. गुरुवार को हर माह की तरह अन्नप्राशन के लिए भी सेविकाएँ घर पर जाकर ही बच्चों को अन्न ग्रहण करवाया व क्षेत्र में कोरोना से बचाव की भी जानकारी दी.

घर पर जाकर किया गया अन्नप्राशन :
कोरोना के कारण आंगनवाड़ी केंद्र बन्द कर दिया गया है पर ऐसे समय में भी सेविकाओं द्वारा लोगों के घर पर जाकर ही बच्चों का अन्नप्राशन करवाया गया. ज्ञात हो कि प्रत्येक माह की 19 तारीख को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 6 माह से अधिक उम्र के बच्चों को खीर खिला कर उनका अन्नप्रासन किया जाता है. पर इस माह आंगनबाड़ी केंद्रों के बंद होने से समुदाय में बच्चों के घर पर ही अन्नप्राशन करवाया गया. इस दौरान बच्चों के संपूर्ण देखभाल की जानकारी बच्चे के माता को दी गई. इसमें माताओं को सेविका द्वारा बच्चे के पोषण के लिए जरूरी आहार की जानकारी दी गई.

6 माह बाद स्तनपान के साथ ऊपरी आहार जरूरी :
अपने पोषक क्षेत्र में निरक्षण के दौरान भट्ठा बाजार पूर्णियाँ में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 47 पर सिडीपीओ राजेश कुमार ने खुद अपने हाथ से बच्चे का अन्नप्राशन किया. इस मौक़े पर उन्होंने कहा, 6 माह बाद स्तनपान के साथ अनुपूरक आहार शिशु को दिया जाना चाहिए. स्तनपान के अतिरिक्त दिन में 5 से 6 बार शिशु को सुपाच्य खाना देना चाहिए. शिशु को मल्टिंग आहार(अंकुरित साबुत आनाज या दाल को सुखाने के बाद पीसकर) दें, क्योंकि माल्टिंग से तैयार आहार से शिशुओं को अधिक ऊर्जा प्राप्त होती है. शिशु यदि अनुपूरक आहार नहीं खाए तब भी थोडा-थोडा करके कई बार खिलाएं. इस दौरान महिला पर्यवेक्षिका निशा कुमारी, सेविका कृष्णा कुमारी के अलावा सहायिका और आशा उपस्थित रहीं.

कोरोना के विषय पर दी गई जानकारी :
अपने पोषक क्षेत्र में सेविकाओं द्वारा समुदाय के लोगों को कोरोना से बचाव की भी जानकारी दी गई. लोगों को बताया गया कि इससे बचने के लिए हाथों को नियमित रूप से अच्छी तरह सफाई करनी चाहिए. भीड-भाड़ वाले जगह पर नहीं जाने से बचना चाहिए. कहीं भी बाहर निकलने की स्थिति में चेहरे पर मास्क का प्रयोग करने की जानकारी दी गई. गंदे हाथों से नाक, कान, मुँह आदि को नहीं छूना चाहिए. इसके अलावा उन्हें यह भी बताया गया कि सामान्य सर्दी – खांसी कोरोना के लक्षण नहीं होते हैं पर इसका जांच जरूरी है. लोगों को अफवाहों पर भी ध्यान नहीं देने की बात बताई गई.

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 week ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago