Home

अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने आईसीडीएस कार्यालय पर धरना दिया

भगवानपुर हाट(सीवान)बिहार प्रदेश आंगनबाड़ी संघ ने मंगलवार की दोपहर बाल विकास परियोजना कार्यालय भगवानपुर हाट के परिसर में अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रखंड अध्यक्ष इंदु देवी की अध्यक्षता में भगवानपुर महाविद्यालय परिसर से निकल कर सीडीपीओ कार्यालय सारीपट्टी पहुंची।आयोजित उक्त धरना को संबोधित करते हुए इंदु कुमारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यक्रम चलते 50 वर्ष हो गए।केंद्र सरकार सेविका और सहायिका को मात्र चार – हजार रुपए प्रतिमाह दे रही है।जबकि काम बहुत ज्यादा ले रही है।वही धरना में शामिल सेविका और सहायिकाओं ने कहा कि सीडीपीओ कार्यालय के द्वारा फ़ाइल पर हस्ताक्षर करने के नाम पर सेवा शुल्क के रूप में प्रति सेविका से तीन हजार रुपए की अवैध वसूली की जाती है। तथा तहर तरह से परेशान किया जाता है।इसके लिए कार्यालय द्वारा दो सेविकाओं के पति को रखा गया है,जो अवैध वसूली के काम करते है।धरना के उपरांत आंगनवाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने सीडीपीओ को एक ज्ञापन सौंपा।सचिव सरस्वती देवी ने बताया कि गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश के मद्देनजर के सेविका और सहायिका को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, सेविका व सहायिका को रिटायरमेंट का पुरा लाभ देने, एफआरएस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से बंद करने,सेविकाओं को उच्च कोटी का मोबाइल की उपलब्ध कराने एवं डाटा हेतु मोबाइल रीचार्ज बढ़ाने तथा बाजार दर से पोषाहार की राशि की मांग की गई है। मौके पर सरिता देवी,विनीता देवी,रिंकू कुमारी,आशा देवी, अमृता कुमारी,गीता कुमारी, हमीदा परवीन,सीता देवी सहित अन्य शामिल रही।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago