Home

GUTHANI में घायल युवक का इलाज के दौरान हुई मौत से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम

थाना परिसर में विधायक और थानाध्यक्ष में हुई तीखी बहस

सीवान:जिले के गुठनीथाना क्षेत्र के ग्यासपुर निवासी चंडी राजभर (35) वर्ष की मौत रविवार की सुबह ईलाज के दौरान गोरखपुर में हो गई। परिजन शव को लेकर थाना परिसर में पहुंचे। जिसकी सूचना मिलने के सैकड़ो ग्रामीण थाना परिसर में पहुंच गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विधायक सत्यदेव राम को दिया। मौके पर पहुंचे विधायक सत्यदेव राम ने थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार से कई तीखे सवाल किया। उनका कहना था कि दो लोगों की मौत नहीं बल्कि हत्या हुई है। पुलिस द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।इधर,नाराज ग्रामीणों ने गुठनी मैरवा, गुठनी मेहरौना और गुठनी दरौली मुख्य मार्ग को जामकर 3 घंटे तक प्रदर्शन किया। उन्होंने परिवार को मुआवजा देने, आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार करने, मामले की स्पीडी ट्रायल करने, वरीय अधिकारियों से मामले की जांच करने और घटनास्थल पर वरीय अधिकारियों के बुलाने की मांग कर रहे थे। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया है कि इस मामले में पुलिस ने पहले ही मामला दर्ज कर लिया। वहीं घटना की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है।

परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था मृतक

थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव के युवक की मौत ईलाज के दौरान रविवार की सुबह गोरखपुर के निजी अस्पताल में हो गई। मृतक चंडी राजभर परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसके परिवार में उसका इकलौता पुत्र छोटे राजभर, बेटी रानी कुमारी, रेखा कुमारी, सोना कुमारी, सलोनी कुमारी और पत्नी सावित्री देवी शामिल है। उसकी मौत के बाद जहां परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं उसकी पत्नी के करुण विलाप से माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीण उसके कुशल व्यवहार की चर्चा कर रहे थे। उनका कहना था कि वह हर किसी के सुख-दुख में हाथ बंटाता था। सूचना मिलने के बाद माले कार्यकर्ताओं ने भी जमकर हंगामा और नारेबाजी किया। जिनमें विधायक सत्यदेव राम, रामजी यादव, अंगद पटेल, विंदा देवी, नागेन्द्र यादव, लक्ष्मण चौहान, लालमोहर राजभर शामिल थे।

वही बीडीओ डॉ.संजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राथमिकी की कॉपी मिलने के बाद पारिवारिक लाभ दिया जाएगा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago