Home

आरटीपीएस काउंटर समय से पहले बंद होने से नाराज़ ग्रामीणों ने एनएच बंद कर किया हंगामा

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्यालय में राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन जमा करने वाले काउंटर समय से पहले बंद हो जाने से नराज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। वही हंगामा करते आवेदकों ने मुख्य मार्ग एन एच 331 को प्रखंड कार्यालय परिसर के सामने शुक्रवार को घंटों बंद कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारे बाजी की ।सरकार द्वारा राशन कार्ड से बंचित लोगों से नया राशन कार्ड बनाने हेतु आवेदन आरटीपीएस काउंटर के माध्यम से किया जा रहा था । विना पूर्व सूचना के समय से पहले काउंटर बंद होने के कारण नराज होकर हंगामा करने लगे और प्रखंड प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते एन एच 331 पर पहुंच बंद कर दिया । जिससे लगभग एक घंटा से अधिक समय तक एन एच पर आवागमन ठप हो गया तथा वाहनों की लंबी कतार लग गई । प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में अर्जुन चौरसिया,जनक देव चौरसिया , धर्मेन्द्र महतो,तेतरा देवी,मीरा देवी,लीलावती देवी, किशोरी देवी,मीणा देवी,रविन्द्र चौरसिया,विजय यादव ,सेराज आलम ने बताया कि सभी लोग सुबह से राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन जमा करने हेतु कतार में खड़े थे । अचानक एक बजे काउंटर बंद कर दिया गया । जिससे वे लोग दूर दराज से आवेदन जमा करने आए थे लेकिन इससे वंचित हो गए। बीडीओ के द्वारा दुबारा काउंटर खोलने का आदेश दिए जाने पर सड़क से प्रदर्शनकारी लोग हट गए । बीडीओ डॉ अभय कुमार ने बताया कि आवेदन लेने के लिए पुनः काउंटर खोलवाया गया है ।उन्होंने बताया काउंटर समयनुसार बंद हो गया था । बंद होने से पहले तक 120 आवेदन लिया जा चुका था ।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 week ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago