Home

लंपी वायरल डिजीज से पशुपालक किसान घबराए नहीं,घरेलू उपचार से करे रोकथाम

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र लंपी त्वचा रोग तेजी से पाव फैला रहा है।जिससे प्रखंड के कई गांव इसके चपेट में आ गए है।जिसमे कई गाय संक्रमित हो गई है।जिसमे कई की जान भी जा चुकी है तथा कईयों का इलाज जारी है।पशुओं में लंपी संक्रमण फैलने से पशुपालक किसान भयभीत है।जिसमे प्रखंड के हुलेसरा,सनवर्षा और बड़कागांव में कई गाय संक्रमण के शिकार हो गई है।किसानों का कहना है कि पशुओं की त्वचा पर चकत्ते, नाक बहना, तेज बुखार जैसे लक्षण दिख रहे हैं। लगातार इलाज के बाद भी बीमारी पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। हुलेसरा गांव के पशुपालक किसान मधुसूदन प्रसाद ने बताया की यह संक्रमण केवल गाय में फैल रहा है।जिसमे गाय के शरीर पर जगह जगह पर चकता,गांठ बन जा रहे है।जिसके बाद पशु धीरे धीरे खाना कम कर दे रहे है।

जिससे कमजोर होकर गिर जा रही है।इसका इलाज किसान गवई चिकित्सक से करा रहे है।जिससे पशु को सही इलाज नहीं मिलने से मौत हो रही है।प्राथमिकी पशु स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अनुभव आनंद ने बताया की पशु पालक किसान को लंपी संक्रमण से डरने की आवश्यकता नहीं है।इसे घरेलू उपचार को अपना कर इसको नियंत्रित कर सकते है।जिसमे पशु को कच्चा हल्दी 50 ग्राम,पावडर हल्दी 15 से 20 ग्राम एक दिन देना है।संक्रमित गाय को दस पान के पता,काली दस काली मिर्च और नमक को मिला कर पीस कर एक दिन में तीन बार प्रथम दिन दे उसके बाद दो बार। गाय के शरीर पर गांठ में घाव हो गया हो तो हल्दी और घी मिलाकर पेस्ट बना कर घाव पर लगाने से जल्द ठीक हो जा रहा है।इसके बाद उन्होंने कहा की घरेलू उपचार के उपरांत प्राथमिकी पशु स्वास्थ केंद्र में पहुंच चिकित्सक से सलाह ले।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago